मुजफ्फरनगर में प्रेमी युगल ने पेड़ से लटककर दी जान
लखनऊ। मुज़फ्फरनगर के भौरा कला में प्रेमी युगल ने पेड़ से लटक कर जान दी। लड़की मुस्लिम और लड़का हिन्दू ह
लखनऊ। मुज़फ्फरनगर के भौरा कला में प्रेमी युगल ने पेड़ से लटक कर जान दी। लड़की मुस्लिम और लड़का हिन्दू है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार गांव भौराखुर्द इदरीस के घर में प्रेमी युगल के शव पेड पर लटके मिले। शवो की पहचान इदरीस की पुत्री इसराना व गाव के ही रामकुमार के पुत्र रजनीश के रूप मे हुयी। शव के पास से सल्फास,बिन्दी,लिपिस्टिक मिली है। युवती की मॉग मे सिंदूर व गले मे मंगलसूत्र था। परिजनो का कहना है कि लगभग पांच वर्ष पूर्व दोनो के रिश्ते की भनक लगने के बाद युवक के परिजनो ने उसे बाहर भेज दिया था। शुक्रवार को लडकी के परिजनो ने उसकी सगाई कॉधला के एक युवक से कर दी थी। पांच मई को युवक का बीए का पेपर था। पेपर देने के लिये वह एक दिन पहले ही गॉव आया था। परिजनो ने अभीतक कोई तहरीर नही दी है।