कुशीनगर में नाव पलटी, 33 लोग सुरक्षित निकाले गए, महिला लापता
लखनऊ। कुशीनगर के तरयासुजान क्षेत्र के चैन पट्टी में जवहीं दयाल घाट के पास बिहार से आ रही नाव नारायणी
लखनऊ। कुशीनगर के तरयासुजान क्षेत्र के चैन पट्टी में जवहीं दयाल घाट के पास बिहार से आ रही नाव नारायणी नदी में पलट गई। नाव पर 34 लोग सवार थे। 16 लोगों ने तैरकर जान बचा ली। 18 लोग लापता थे। प्रशासनिक टीम ने सुबह फिर से एक बार बचाव अभियान चलाकर 17 और लोगों की जान बचा ली है। अधिकारियों के अनुसार अब केवल एक महिला ही लापता है। बाकी सभी को सुरक्षित निकाल लिया गया है। सभी को प्राथमिक उपचार दिया जा रहा है। बताया कि नाव पर सवार सभी लोग शनिवार शाम गेहूं की मड़ाई करके लौट रहे थे। नाव अभी बीच धारा में पहुंची थी कि पलट गई। निर्मला देवी समेत 16 लोगों ने ग्रामीणों के सहयोग से किसी तरह तैर कर अपनी जान बचाई। नाव पर सवार जंगली पट्टी निवासी संयोगी देवी समेत 18 लोगों का रात में पता नहीं चला था। लेकिन सुबह 17 और लोगों को निकाल लिया गया। एक दो को छोड़कर सभी की हालत ठीक है। बस एक महिला का अभी तक पता नहीं चल सका है। बताया जा रहा है कि नाव में दो टै्रक्टर ट्राली भी लदे थे।