राहुल को पता नहीं गेहूं व जौ की बाली का अंतर : साक्षी महाराज
भारतीय जनता पार्टी के आग उगलने वाले सांसद सच्चिदानंद साक्षी महाराज ने आज फिर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर हमला बोला है। फर्रुखाबाद में साक्षी महाराज ने किसान महापंचायत में कहा कि कांग्रेस उपाध्यक्ष को गेहूं तथा जौ की बाली का अंतर तो पता नहीं होगा और वो बात किसानों
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के आग उगलने वाले सांसद सच्चिदानंद साक्षी महाराज ने आज फिर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर हमला बोला है। फर्रुखाबाद में साक्षी महाराज ने किसान महापंचायत में कहा कि कांग्रेस उपाध्यक्ष को गेहूं तथा जौ की बाली का अंतर तो पता नहीं होगा और वो बात किसानों के हितों की कर रहे हैं। उनके मुंह से किसानों की बाते शोभा नहीं देती हैं।
फर्रुखाबाद के उम्मरपुर गांव किसान महापंचायत में उन्नाव से भाजपा सांसद सच्चिदानंद साक्षी ने कहा कि गेंहू और जौ की बाली में अंतर न जानने वाले कांग्रेस नेता राहुल गांधी किसानों का क्या भला करेंगे। देश में चुनाव खत्म होने के बाद लोकसभा के महत्वपूर्ण माने जाने वाले बजट सत्र में वह अवकाश मनाने विदेश चले गये। अब लौटकर आये तो किसानों की हित की बात कर रहे है। उन्होंने इस मौके पर राहुल गांधी को पागल तक की संज्ञा दे दी।
साक्षी महाराज ने इस मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी की तारीफ के पुल बांध दिए। उन्होंने मोदी की भगवान कृष्ण से तुलना की। उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व में देश हर तरफ से विकास के कार्य में तरक्की कर रहा है।