उत्तर प्रदेश में राहुल गांधी करेंगे पदयात्रा
किसान समस्याओं को लेकर उपाध्यक्ष राहुल गांधी उत्तर प्रदेश में भी पदयात्रा करेंगे। इस बारे में आज या कल में कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया जाएगा। उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी मधुसूदन मिस्त्री ने बताया कि भूमि अधिग्रहण अध्यादेश के विरोध में किसानों में जबरदस्त गुस्सा है। उन्होंने बताया कि गत
लखनऊ। किसान समस्याओं को लेकर उपाध्यक्ष राहुल गांधी उत्तर प्रदेश में भी पदयात्रा करेंगे। इस बारे में आज या कल में कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया जाएगा। उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी मधुसूदन मिस्त्री ने बताया कि भूमि अधिग्रहण अध्यादेश के विरोध में किसानों में जबरदस्त गुस्सा है। उन्होंने बताया कि गत दिनों विधानसभा क्षेत्र स्तर पर आहूत पदयात्राएं सफल रहीं। प्रदेश में 292 विस क्षेत्रों में पदयात्रा आयोजित होने से कांग्रेस संगठन को भी ताकत मिली है। उन्होंने दिल्ली रैली में भीड़ जुटने पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की पीठ ठोंकी और कहा कि इससे भाजपा में बेचैनी बढ़ी है। उन्होंने भूमि अधिग्रहण बिल लटकने की आशंका भी व्यक्त की। देश में लगातार आपदा बढऩे को लेकर मिस्त्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। उनका कहना था कि मोदी के सत्तासीन होने के बाद से प्राकृतिक आपदाओं का सिलसिला तेज हुआ।