बसपा का प्रदेश व्यापी प्रदर्शन, दोनों सरकारों पर निशाना
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने आज पूरे प्रदेश में जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन किया। इस दौरान जुलूस, नारेबाजी और ज्ञापन सौंपे गए। भाजपा ने इस प्रदर्शन को फ्लाप शो करार दिया है। इसमें केद्र सरकार भूमि अधिगग्रहण बिल और प्रदेश सरकार कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर बसपा का निशानी बनी। भाजपा
लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने आज पूरे प्रदेश में जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन किया। इस दौरान जुलूस, नारेबाजी और ज्ञापन सौंपे गए। भाजपा ने इस प्रदर्शन को फ्लाप शो करार दिया है। इसमें केद्र सरकार भूमि अधिगग्रहण बिल और प्रदेश सरकार कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर बसपा का निशानी बनी। भाजपा प्रवक्ता विजय पाठक ने बसपा के धरना प्रदर्शन को फ्लाप शो बताते हुए कहा कि किसान हित के नाम पर झूठे आंसू बहा रहे बसपाई लोकसभा चुनाव में मिली करारी शिकस्त की खिसियाहट समाप्त कर रहे हैं। मोदी सरकार को कोसने के बजाए बसपा सरकार का कार्यकाल को याद कर लेते तो शर्म आती। बसपा ने सत्ता का दुरुपयोग कर जमीन को लुटा और मूर्तियां को लगाने का काम किया। प्रदर्शन में किराये की भीड़ जुटाने का आरोप लगाते हुए पाठक के प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के लिए बसपा प्रमुख को कसूरवार मानते हुए सार्वजनिक माफी मांगने की मांग की। उन्होंने कहा कि भूमि अधिग्रहण बिल पर भ्रम का वातावरण बना रही बसपा गांवों में सुविधाएं विकसित नहीं होने देना चाहती। बसपा नेता याकूब कुरैशी द्वारा मोदी पर टिप्पणी की कठोर निंदा करते हुए कहा कि यह सब बसपा की प्रमुख के इशारे पर हो रहा है।