Move to Jagran APP

कान्हा के ब्रजगांव में बालीवुड ने रचाया महारास

लखनऊ। मथुरा ब्रजगांव में रविवार शाम बॉलीवुड ने महारास रचाया। रुपहले पर्दे पर अदाएं दिखाने वाले कलाका

By Edited By: Published: Mon, 27 Apr 2015 10:54 AM (IST)Updated: Mon, 27 Apr 2015 10:54 AM (IST)
कान्हा के ब्रजगांव में बालीवुड ने रचाया महारास

लखनऊ। मथुरा ब्रजगांव में रविवार शाम बॉलीवुड ने महारास रचाया। रुपहले पर्दे पर अदाएं दिखाने वाले कलाकारों का समागम चकाचौंध भरा रहा तो भक्ति गीतों पर श्रोता झूम उठे। अंखियों से गोली मारने गो¨वदा हों या फिर हंसी तो फंसी फिल्म की छोरी परिणीति चोपड़ा। अर्जुन कपूर ने डांस के जरिए तेवर दिखाए तो मॉडल हुमा कुरैशी ने अपनी अदाओं से जलवा बिखेरा।

loksabha election banner

रविवार को मंच पर हेमामालिनी ने ब्रज संस्कृति को दुनिया भर में प्रचारित करने के लिए मथुरा महोत्सव का सपना संजोया था। अक्षयपात्र संस्था परिसर में इस आयोजन के लिए खासतौर पर सजाया गया ब्रजगांव तो द्वापरकालीन ब्रज को जीवंतता प्रदान कर रहा था। वॉलीबुड के सितारे भी इस धरा को जगमगाते रहे। सांसद हेमामालिनी के संबोधन के बाद जैसे ही महोत्सव की शुरुआत हुई, मंच रोशनी से झिलमिलाने लगा। हेमामालिनी ने अपने ग्रुप के साथ कृष्णभक्ति पर भावपूर्ण प्रस्तुति दी। इसके बाद स्टेज पर सोनू सूद और अभिनेत्री हुमा कुरैशी ने नृत्य पेश किया। उन्होंने तेरे नाम से जीलू. के गीत पर भक्तिभाव प्रदर्शित किया। सोनू सूद के साथ कान्हा बरसाने आ जइयो. पर लोग झूमते रहे। अदाकारी से शोहरत के कई पायदान पर पहुंच चुकीं परिणीति चोपड़ा के डांस पर लोग झूमते रहे। काहे छेड़े मुझे.., अलबेला सजन घर आया.., भोर भई पनघट पर डांस कर परिणीति ने दर्शकों को अपना मुरीद बना लिया।

इसके बाद अर्जुन कपूर ने तूने मारी एंट्री.. पर जमकर जलवा दिखाया। वे जब रंग बरसे भीगे चुनर वाली पर झूमे तो लोग जमकर थिरकने लगे। इसके बाद जैसे ही गो¨वदा मंच पर आए, जनसमूह ने तालियों से उनका जोरदार स्वागत किया। गो¨वदा ने भी उसी उत्साह के साथ जब मच गया शोर सारी नगरी में..पर ठुमके लगाए तो पूरा माहौल झूम उठा। इसके बाद तुम तो धोखेबाज.. और अपने प्रिय गो¨वदा आला रे पर धमाकेदार डांस कर लोगों को मस्त कर दिया। गायक शंकर महादेवन ने फिल्म बंटी और बबली के गाने कजरा रे..सुनाकर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। देर रात तक महोत्सव अपनी बुलंदियों की ओर चढ़ता रहा।

दो मिनट का रखा मौन : महोत्सव में कार्यक्रम शुरू होने से पहले सासंद हेमामालिनी ने भूकंप की त्रासदी का जिक्र करते हुए दो मिनट का मौन धारण करवाकर मृतकों को श्रद्धाजंलि अर्पित की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.