भाजपा ने एक तो सपा ने कराए 365 गोधरा कांड: नसीमुद्दीन
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि भाजपा ने एक तो सपा ने 365 गोधरा कांड कराए हैं। उन्होंने विधानसभा चुनाव 2017 फतह के लिए भाईचारे पर जोर दिया।
लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि भाजपा ने एक तो सपा ने 365 गोधरा कांड कराए हैं। उन्होंने विधानसभा चुनाव 2017 फतह के लिए भाईचारे पर जोर दिया।
मुजफ्फरनगर में बसपा कार्यकर्ता सम्मेलन में नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने लोकसभा चुनाव में हुए मुस्लिम वोटों के बिखराव पर दुख जताते हुए कहा कि पार्टी को अकलियत का अपेक्षित वोट नहीं मिला। इसका फायदा भाजपा को हुआ। जब तक भाजपा है, तब तक सपा है, दोनों दंगे कराती हैं। भाजपा ने एक तो सपा ने 365 गोधरा कांड कराए हैं। उन्होंने दिल्ली विधानसभा चुनाव का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां पर मुस्लिम, दलित व अन्य के एक होने के कारण भाजपा मात्र तीन सीट हासिल कर पाई। इसी तरह यूपी में भी ये सभी मिल जाए, तो बसपा 2017 के विधानसभा चुनाव में फतह हासिल कर सकती है। इसके लिए भाईचारे को हथियार बनाना होगा। बिरादरियों में बंटे मुस्लिमों को एक होना होगा। राष्ट्रीय महासचिव ने सपा सुप्रीमो के पौत्र के विवाह समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, अमित शाह, राजनाथ ङ्क्षसह व सुषमा स्वराज के आने पर भी तंज कसे।