गोरखपुर में जातीय संघर्ष, एक दर्जन से अधिक घायल
गोरखपुर जिले में आज दो गांव के लोग के आपस में भिड़ गये। जमकर लाठी-डंडे चले जिसमें एक दर्जन से अधिक लोग घायल हैं। गोरखपुर के गगहा थानाक्षेत्र के दो गावों बासूडीहा सिसायल एवं भाटपार के ग्रामीणों के बीच जमकर संघर्ष में एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये
लखनऊ। गोरखपुर जिले में आज दो गांव के लोग के आपस में भिड़ गये। जमकर लाठी-डंडे चले जिसमें एक दर्जन से अधिक लोग घायल हैं। गोरखपुर के गगहा थानाक्षेत्र के दो गावों बासूडीहा सिसायल एवं भाटपार के ग्रामीणों के बीच जमकर संघर्ष में एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये है। ग्रामीणों के बीच मामूली से विवाद ने जातीय विवाद का रूप ले लिया है। इसमें देवरिया जिले के भाटपार के तीन दलितों की झोपडियां फूंकी गईं।
इस घटना की सूचना पर एसएसपी एवं एसपी ग्रामीण पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। बासूडीहा सिसायल के राजपूत बिरादरी के लोगों पर झोपडी जलाने का आरोप है। आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लिया गया है।
ग्रामीणों के अनुसार बासूडीहा सिसायल के रामनयन सिंह के अरहर के खेत में भाटपार के सतई प्रसाद की गाय चली गई। इसी बात पर रामनयन के बेटे ने सतई प्रसाद को जमकर डांटा-फटकारा। बाद में सतई प्रसाद के पक्ष के लोगों ने रामनयन के बेटे को पीट दिया। इसकी जानकारी जब बासूडीहा सिसायल के लोगों को हुई तो वे लामबंद होकर भाटपार पहुंच गए और सतई प्रसाद सहित उनके साथ खड़े लोगों की पिटाई की। इसके बाद तीन झोपडियां जला दी गई हैं।