उत्तर प्रदेश के किसानों का दर्द बना बसपा का आंदोलन
बसपा अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने आज प्रदेश के किसानों की समस्याओं को लेकर आंदोलन की घोषणा कर दी। बसपा का आंदोलन देश व्यापी होगा। हालांकि इसके पहले चरण में 27 अप्रैल को उत्तर प्रदेश के जिला मुख्यालयों में प्रर्दशन होगा। इसके बाद भी समस्याएं समाधान
लखनऊ। बसपा अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने आज प्रदेश के किसानों की समस्याओं को लेकर आंदोलन की घोषणा कर दी। बसपा का आंदोलन देश व्यापी होगा। हालांकि इसके पहले चरण में 27 अप्रैल को उत्तर प्रदेश के जिला मुख्यालयों में प्रर्दशन होगा। इसके बाद भी समस्याएं समाधान न होने पर दो मई को देशव्यापी प्रदर्शन होगा।
राजधानी लखनऊ में पत्रकारों से मुखातिब मायावती ने कहा कि दैवी आपदा में किसान बर्बाद हो गए हैं लेकिन देश के प्रधानमंत्री विदेश दौरे में व्यस्त हैं। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का भी यही रवैया है। इस समय उन्हें किसानों के हित में लगना चाहिए। इसके अलावा उन्होंने आज कांगे्रस, भाजपा और सपा पर जमकर तीर चलाये और अपने ऊपर लगाए गए घपले घोटालों के सारे आरोप खारिज कर दिया।