हरदोई में दरोगा ने खुद को गोली से उड़ाया, मुरादाबाद में चिकित्सक ने जान दी
गांव में लोगों को आसानी से इलाज उपलब्ध कराने वाले झोलाछाप चिकित्सक ने फांसी पर झूलकर जान दे दी। उसका शव आज सुबह मिलने पर सनसनी फैल गई। इसके पीछे बहनोई से विवाद को कारण बताया जा रहा है। मुरादाबाद जिले के भगतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम नरेंद्रपुर में स्वार
लखनऊ। शाहजहांपुर के थानेदार ने हरदोई में आत्म हत्या कर ली। जिले के घूरन तलैया का निवासी इस इंस्पेक्टर ने आज गोली मार ली। इसके बाद जब तक लोग समझ पाते उसकी मौत हो गई। इस घटना से उसका पूरा परिवार सदमें की स्थिति में आ गया है।
मुरादाबाद में एक झोलाछाप चिकित्सक ने दी जान
गांव में लोगों को आसानी से इलाज उपलब्ध कराने वाले झोलाछाप चिकित्सक ने फांसी पर झूलकर जान दे दी। उसका शव आज सुबह मिलने पर सनसनी फैल गई। इसके पीछे बहनोई से विवाद को कारण बताया जा रहा है। मुरादाबाद जिले के भगतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम नरेंद्रपुर में स्वार (रामपुर) थाना क्षेत्र के ग्राम सोपरी पस्तौर निवासी करन सिंह(40)झोलाछाप डॅक्टर थे। नरेंद्रपुर में ही वह रहते थे। आज सुबह आसपास के लोगों ने देखा कि वह कमरे में छत से फांसी पर लटके हुए थे। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। वहां से सुसाइड नोट भी मिले हैं। माना जा रहा है कि करन सिंह की नौ साल पहले पत्नी की मौत हो गई थी। उनका एक बेटा साले व एक बेटा बहन के पास रहता था। बहन-बहनोई नरेंद्रपुर में ही रहते हैं। उनपर करन सिंह के काफी रुपये भी बकाया थे। इसी को लेकर विवाद भी हुआ था। पुलिस का मानना है कि इससे परेशान होकर उसने आत्महत्या कर ली।