Move to Jagran APP

भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी: वाजपेयी

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने आज दावा किया कि भाजपा अब दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। भाजपा के पश्चिम विधानसभा के होली मिलन समारोह में शामिल हुए वाजपेयी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता के चलते पार्टी का जनाधार तेजी

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Sun, 29 Mar 2015 10:42 PM (IST)Updated: Sun, 29 Mar 2015 10:47 PM (IST)
भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी: वाजपेयी

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने आज दावा किया कि भाजपा अब दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। भाजपा के पश्चिम विधानसभा के होली मिलन समारोह में शामिल हुए वाजपेयी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता के चलते पार्टी का जनाधार तेजी से बढ़ रहा है।

loksabha election banner

भाजपा कल दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। चीनी वामपंथी पार्टी की आठ करोड़ 51 लाख को भाजपा ने पछाड़ते हुए आठ करोड़ 67 लाख सदस्य पूरे देश में बना लिए गए हैं, सभी कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं। डॉ. वाजपेयी ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार तानाशाही पर आमादा है। जनता द्वारा चुने महापौरों को हटाने का षड्यंत्र रचा जा रहा है। 2017 में प्रदेश की जनता प्रदेश सरकार को सबक सिखाएगी। पूर्व सांसद लालजी टंडन ने कहा कि विश्व पटल पर भारत का मान बढ़ाने वाले पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी को भारत रत्न मिलने पर पूरे देश में हर्ष का माहौल है। विपक्षी पार्टी भी उनको भारत रत्न दिए जाने का स्वागत कर रही है।

समारोह में सांसद कौशल किशोर, प्रदेश उपाध्यक्ष गोपाल टंडन, कुसुम राय, महंत कौशल किशोर दास महाराज भी उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.