दो बच्चों के पिता ने किया मासूम से दुष्कर्म
दो बच्चों के पिता ने महाराजगंज में एक बालिका को आज हवस का शिकार बनाया। बालिका की हालत गंभीर है, उसको गोरखपुर मेडिकल कालेज रेफर किया गया है।
By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Sat, 28 Mar 2015 04:26 PM (IST)Updated: Sat, 28 Mar 2015 04:31 PM (IST)
लखनऊ। दो बच्चों के पिता ने महाराजगंज में एक बालिका को आज हवस का शिकार बनाया। बालिका की हालत गंभीर है, उसको गोरखपुर मेडिकल कालेज रेफर किया गया है।
महराजगंज के निचलौल थाना क्षेत्र के एक गांव में आज दो बच्चों का बाप वहशी बन गया। उसने अपनी हवस मिटाने को दस वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची के शोर मचाने पर लोगों ने उसको पकड़ा। बच्ची की हालत खराब होने पर उसको जिला अस्पताल भेजा गया। जहां से बच्ची को गोरखपुर मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बालिका की हालत गंभीर है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें