कौशांबी में दारोगा की पिटाई
राम नवमी के दिन कौशांबी में एक साधू को पंचाग्नि तापने से मना करना पुलिस को काफी महंगा पड़ गया। साधू तथा गांव के लोगों ने पुलिस के हस्तक्षेप करने का एक दारोगा की जमकर पिटाई कर दी।
लखनऊ। राम नवमी के दिन कौशांबी में एक साधू को पंचाग्नि तापने से मना करना पुलिस को काफी महंगा पड़ गया। साधू तथा गांव के लोगों ने पुलिस के हस्तक्षेप करने का एक दारोगा की जमकर पिटाई कर दी।
कौशांबी के पश्चिम शरीरा थाना के जजौली गांव में आज एक साधू ने राम नवमी पर्व पर पंचाग्नि तापने का ऐलान किया। इसको लेकर गांव के लोग काफी उत्साहित थे। गांव के लोग पांच कुन्तल लकड़ी से पंचाग्नि बना रह थे। पांच कुंतल लकड़ी में आग लग चुकी थी। पुलिस ने समझ बुझा कर इस क्रिया को करने से मना करने का प्रयास किया। इसके बाद भी साधू तथा गांव के लोग मानने को तैयार नही हुए। दारोगा को शंका थी कि कहीं साधू आत्मदाह न कर ले, इसीलिए वह इस क्रिया को रोकने का प्रयास कर रहे थे। इसी बीच श्रद्धालु भड़क गए और दारोगा और सिपाहियों को पीटना शुरू कर दिया। भीड़ के हमले में दारोगा को गंभीर चोटें आई हैं। सूचना पर कई थानों की पुलिस के साथ पीएसी गांव में तैनात कर दी गई है। इस प्रकरण को लेकर क्षेत्र में तनाव है।