राम नवमी पर अयोध्या में उमड़ा जनसैलाब
राम नवमी पर्व पर आज रामनगरी अयोध्या में जनसैलाब टूट पड़ा। पपित पावन सरयू में डुबकी लगाने के बाद लोगों ने सीधे कनक भवन का रुख किया। अयोध्या में श्रद्धालुओं की अपार भीड़ उमड़ी है। अभी तक करीब 24-25 लाख श्रद्धालु सरयू में डुबकी लगा चुके हैं। आज रामनगरी की
लखनऊ। राम नवमी पर्व पर आज रामनगरी अयोध्या में जनसैलाब टूट पड़ा। पपित पावन सरयू में डुबकी लगाने के बाद लोगों ने सीधे कनक भवन का रुख किया। अयोध्या में श्रद्धालुओं की अपार भीड़ उमड़ी है। अभी तक करीब 24-25 लाख श्रद्धालु सरयू में डुबकी लगा चुके हैं। आज रामनगरी की सुरक्षा व्यवस्था बेहद सख्त है। मेला की निगरानी ड्रोन कैमरे से हो रही है।
आज अयोध्या में दिन में 12 बजे से राम जन्मोत्सव मनाया जाएगा। इसकी जोरदार तैयारियां की गई हैं। इसके साथ ही सुरक्षा की बेहद सख्त है। यहां पर चप्पे चप्पे पर सुरक्षाकर्मियों की नजर है।
श्रद्धालुओं के लिए आराध्य भगवान श्रीराम का का जन्मोत्सव मनाने का मुख्य पर्व कनक भवन में होगा। इसके लिए लोग कल ही अयोध्या पहुंच गये थे। रामजन्मोत्सव का मुख्य पर्व कनक भवन में आयोजित होने की वजह से कनक भवन व उससे सटे हनुमानगढ़ी और नागरेश्वरनाथ जोन को विशेष निगरानी में रखा गया है। आज कनक भवन तक पहुंचने के लिए श्रद्धालुओं को बैरियरों से होकर गुजरना पड़ेगा।
मुख्य पर्व से एक दिन पहले ही कल अयोध्या में गली-गली श्रद्धालुओं की मौजूदगी बढ़ती ही जा रही थी। आज भी सरयू नदी के घाट श्रद्धालुओं से गुलजार रहे।