Move to Jagran APP

गांधी को अंग्रेजों का पिठ्ठू बताने वाली साध्वी प्राची की भाजपा में निंदा

महात्मा गांधी पर साध्वी प्राची की टिप्पणी पर भाजपा नेता विनय कटियार ने ऐतराज जताया। उन्होंने आज अयोध्या में कहा साध्वी की टिप्पणी ठीक नही। भाजपा इसकी निंदा करती है। राम मन्दिर निर्माण की बात पर कटियार ने कहा है कि केंद्र में पूर्ण बहुमत की सरकार है। अब संसद

By Nawal MishraEdited By: Published: Sun, 22 Mar 2015 07:24 PM (IST)Updated: Sun, 22 Mar 2015 08:54 PM (IST)
गांधी को अंग्रेजों का पिठ्ठू बताने वाली साध्वी प्राची की भाजपा में निंदा

लखनऊ। महात्मा गांधी पर साध्वी प्राची की टिप्पणी पर भाजपा नेता विनय कटियार ने ऐतराज जताया। उन्होंने आज अयोध्या में कहा साध्वी की टिप्पणी ठीक नही। भाजपा इसकी निंदा करती है। राम मन्दिर निर्माण की बात पर कटियार ने कहा है कि केंद्र में पूर्ण बहुमत की सरकार है। अब संसद में मंदिर निर्माण के लिए कानून लाने की कोशिश होगी । या फिर जल्द निर्णय अदालत करे। उल्लेखनीय है कि मुजफ्फरनगर दंगे की आरोपी ङ्क्षहदूवादी नेता साध्वी प्राची ने महात्मा गांधी को अंग्रेजों का पिट्ठू करार दिया है। शामली में साध्वी प्राची ने कहा कि देश की आजादी में बापू का कोई योगदान नहीं है। प्राची ने कहा कि आजादी के आंदोलन में भगत ङ्क्षसह, सुखदेव, राजगुरु व झलकारी बाई जैसों की बड़ी भूमिका थी। उन्होंने झलकारी बाई को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान दिलाने की मांग भी की। कहा कि नेताओं को देश की नहीं अपनी कुर्सी व सत्ता बचाने की ङ्क्षचता है। राष्ट्र विरोधी ताकतें मुंह बाएं खड़ी हैं। देश की एक बड़ी साध्वी जेल में हैं, उनकी किसी को ङ्क्षचता नहीं है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.