Move to Jagran APP

मिलावटखोरों के खिलाफ यूपी सरकार सख्त

उत्तर प्रदेश सरकार सूबे के सभी मिलावटखोरों के खिलाफ सख्त हो गई है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए विशेष अभियान शुरू करने का निर्देश दिया है। शिथिलता बरतने पर अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी है।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Tue, 03 Mar 2015 10:08 AM (IST)Updated: Tue, 03 Mar 2015 10:14 AM (IST)
मिलावटखोरों के खिलाफ यूपी सरकार सख्त

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार सूबे के सभी मिलावटखोरों के खिलाफ सख्त हो गई है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए विशेष अभियान शुरू करने का निर्देश दिया है। शिथिलता बरतने पर अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी है।

loksabha election banner

होली के त्योहार के मद्देनजर बड़े पैमाने पर मिलावटी दूध और उससे बनी सामग्र्री की बिक्री की शिकायतें हैं। मुख्यमंत्री ने कल अधिकारियों को मिलावटखोरों के खिलाफ सघन अभियान चलाने का निर्देश दिया है। यह भी कहा है कि मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री केखिलाफ कार्रवाई की ब्यौरा शासन को उपलब्ध कराया जाए। जनता से मिली जानकारी या शिकायतों पर प्रभावी कार्रवाई की जानी चाहिए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों में कार्रवाई के लिए संयुक्त निरीक्षण दल गठित किया जाए। खाद्य पदार्थों की भण्डारण इकाइयों का विशेष निरीक्षण किया जाए। इन इकाइयों का निरीक्षण करते समय खाद्य पदार्थों के निर्माण हेतु उपयोग में लाए जा रहे कच्चे माल का स्रोत, भण्डारण के कागजातों का भी निरीक्षण किया जाए। नमूनों के अपमिश्रण के गंभीर मामलों में विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि त्यौहार पर दुग्ध एवं दुग्ध पदार्थों, घी, वनस्पति घी तथा खाद्य तेलों की मांग व खपत अधिक होने के चलते मिलावटी खाद्य पदार्थों के उत्पादन एवं विक्रय की आशंका बढऩे के दृष्टिगत ही मुख्यमत्री ने सघन अभियान चलाने का निर्देश दिया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.