केंद्र की नीतियों के खिलाफ सड़क पर उतरी कांग्रेस
राष्ट्रीय शिविर के तीसरे व अंतिम दिन आज कांग्रेस कार्यकर्ता केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ सड़क पर उतरे और पदयात्रा निकाली। इसमें प्रदेश अध्यक्ष निर्मल खत्री व विधायक दल के नेता प्रदीप माथुर समेत कई राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने भागीदारी की। उद्देश्य यह कि लोकसभा चुनाव व अन्य प्रदेशों में
लखनऊ। राष्ट्रीय शिविर के तीसरे व अंतिम दिन आज कांग्रेस कार्यकर्ता केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ सड़क पर उतरे और पदयात्रा निकाली। इसमें प्रदेश अध्यक्ष निर्मल खत्री व विधायक दल के नेता प्रदीप माथुर समेत कई राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने भागीदारी की। उद्देश्य यह कि लोकसभा चुनाव व अन्य प्रदेशों में विधानसभा चुनाव से उपजी निराशा खत्म कर कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार किया जा सके। केंद्र की नीतियों के विरोध में 12 मार्च को प्रदेशव्यापी रेल व राजमार्ग रोको आंदोलन को मजबूती प्रदान करना भी इसका मकसद था।
वाराणसी में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद पदयात्रा शुरू की गई। यात्रा मैदागिन, बुलानाला, चौक, बांसफाटक, गौदौलिया, चितरंजन पार्क होते हुए दशाश्वमेध घाट पहुंची। डा. राजेंद्र प्रसाद घाट पर आयोजित सभा में निर्मल खत्री ने कहा कि भाजपा का अच्छे दिनों का वादा छलावा निकाला, यह जनता समझ गई है। चुनावी सभाओं में पीएम नरेंद्र मोदी की ओर से किए वादे खोखले साबित होने लगे हैं। केंद्र ने मां गंगा की सफाई की जिम्मेदारी एनजीओ को सौंप दी ताकि लूट के रास्ते खुल जाएं। ऐसी जन विरोध सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प कार्यकर्ता लें। इस संकल्प की साक्षी मां गंगा ही बनेंगी। सभा में प्रदीप माथुर, पूर्व सांसद राजेश मिश्रा, संयोजक राजेशपति त्रिपाठी ने भी विचार रखे।