उन्नाव में बालिका से दुष्कर्म, आरोपी का परिवार फरार
हवस में अंधे होकर कल देर रात एक व्यक्ति ने उन्नाव में 11 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म किया। नशे में धुत भोला सिंह (25 वर्ष) बालिका को खेत में उठाकर ले गया। आरोपी तथा उसका परिवार इस घटना के बाद से फरार है।
लखनऊ। हवस में अंधे होकर कल देर रात एक व्यक्ति ने उन्नाव में 11 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म किया। नशे में धुत भोला सिंह (25 वर्ष) बालिका को खेत में उठाकर ले गया। आरोपी तथा उसका परिवार इस घटना के बाद से फरार है।
उन्नाव के औरास थाना क्षेत्र के ग्राम अजगव में 11 वर्षीय बालिका को घर से उठा कर खेत में ले गये पड़ोसी युवक भोला सिंह ने बालिका के मुंह में कपड़ा ठूस कर उसके साथ दुष्कर्म किया। बालिका की हालात गंभीर है, उसको उन्नाव के जिला अस्पताल से कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर किया गया है। मामला कल देर रात का है। गांव वालो का कहना है कि आरोपी भोला सिंह नशे में धुत था। भोला सिंह का पूरा परिवार फरार है। पुलिस सभी की तलाश कर रही है।