Move to Jagran APP

जनता के बीच से उभरेंगे कांग्रेस को बुलंदी देने वाले नारे

कांग्रेस की तैयारी परवान चढ़ी तो इस बार जनता की आवाज बनकर जनता के बीच से कांग्रेसकांग्रेस को बुलंदी देने वाले नारे उभरेंगे। सोशल मीडिया के उपयोग का तौर-तरीका भी आम जनता के बीच जमे कांग्रेसियों के नजरिए से तय होगा। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी द्वारा पार्टी को मजबूत के

By Nawal MishraEdited By: Published: Sun, 18 Jan 2015 07:47 PM (IST)Updated: Sun, 18 Jan 2015 07:51 PM (IST)
जनता के बीच से उभरेंगे कांग्रेस को बुलंदी देने वाले नारे

लखनऊ। कांग्रेस की तैयारी परवान चढ़ी तो इस बार जनता की आवाज बनकर जनता के बीच से कांग्रेसकांग्रेस को बुलंदी देने वाले नारे उभरेंगे। सोशल मीडिया के उपयोग का तौर-तरीका भी आम जनता के बीच जमे कांग्रेसियों के नजरिए से तय होगा। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी द्वारा पार्टी को मजबूत के लिए मांगे सुझावों के लिए उत्तर प्रदेश कांग्रेस इकाई जिलों से फीडबैक लेगी। फीडबैक की समय सीमा 28 फरवरी निर्धारित है। प्रदेश नेतृत्व ने टीम के जरिए जानकारी जुटाने की योजना तैयार की है। प्रदेश कांग्रेस इकाई ने राज्यों से मांगे गए सुझाव के प्रारूप पर आधारित एक प्रश्नावली तैयार कराई है। छह बिंदुओं की इस प्रश्नावली में जमीनी स्तर से बेहतर सुधार आने की उम्मीद है।

loksabha election banner

प्रश्नावली

-क्या तरीका हो जिससे अनुसूचित जाति, जनजाति, ओबीसी व अल्पसंख्यकों को संगठन में प्रतिनिधित्व मिल सके।

-दलित उत्पीडऩ के मुद्दों को कैसे उठाया जाए। अल्पसंख्यकों के अधिकारों के लिए पार्टी कैसे लड़े।

-किन कार्यों को अनुशासनहीनता माना जाए और अनुशासनहीनता से निपटने के लिए क्या योजना बने।

-ब्लाक, जिला व प्रदेश कमेटी की टिकट वितरण में क्या भूमिका होनी चाहिए। जल्दी प्रत्याशी घोषित करने से क्या लाभ व हानि अपेक्षित है।

-अगले एक वर्ष के लिए जनसंपर्क व राष्ट्रव्यापी अभियान तथा सोशल मीडिया के सदुपयोग के लिए सुझाव।

-पांच अथवा छह ऐसे नारे जिन पर आधारित संवाद सामग्री विकसित की जा सके।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.