Move to Jagran APP

प्रियंका गांधी का रायबरेली दौरा आज से

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की पुत्री प्रियंका गांधी आज से मां के संसदीय क्षेत्र रायबरेली के दो दिनी दौरे पर रहेंगी। प्रियंका दो दिन के दौरे में रायबरेली के विकास कार्यों का जायजा लेने के साथ ही कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से मुलाकात भी करेंगी।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Thu, 15 Jan 2015 11:40 AM (IST)Updated: Thu, 15 Jan 2015 11:42 AM (IST)
प्रियंका गांधी का रायबरेली दौरा आज से

लखनऊ। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की पुत्री प्रियंका गांधी आज से मां के संसदीय क्षेत्र रायबरेली के दो दिनी दौरे पर रहेंगी। प्रियंका दो दिन के दौरे में रायबरेली के विकास कार्यों का जायजा लेने के साथ ही कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से मुलाकात भी करेंगी।

loksabha election banner

कांग्रेस भले ही अभी प्रियंका गांधी को राजनीति की मुख्य धारा में लाने की इच्छुक न हो लेकिन प्रियंका गांधी अपनी मां सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली तथा भाई कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र अमेठी में खासा दखल रखती हैं। वह अक्सर ही रायबरेली तथा अमेठी के दौरे पर आकर अपनी राजनीतिक समझ भी दिखलाती हैं।

प्रियंका आज नई दिल्ली से लखनऊ के एयरपोर्ट पर उतरने के बाद सड़क मार्ग से रायबरेली जाएंगी। आज पहले दिन प्रियंका गांधी भुएमऊ गेस्टहाउस मे कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगी। कल उनकी रायबरेली के जिला कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ बैठक है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.