मुलायम के जन्मदिन मामले में आजम के खिलाफ मामला दर्ज
उत्तर प्रदेश के नगर विकास मंत्री आजम खां के खिलाफ आज मुरादाबाद में सीजेएम कोर्ट ने वाद दर्ज करने का आदेश दिया। आजम खां के खिलाफ दायर वाद में कल सीजेएम कोर्ट में बहस हुई थी। इसके बाद सीजेएम कल्पना ने वादी पक्ष को सुनने के बाद निर्णय सुरक्षित कर
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के नगर विकास मंत्री आजम खां के खिलाफ आज मुरादाबाद में सीजेएम कोर्ट ने वाद दर्ज करने का आदेश दिया। आजम खां के खिलाफ दायर वाद में कल सीजेएम कोर्ट में बहस हुई थी। इसके बाद सीजेएम कल्पना ने वादी पक्ष को सुनने के बाद निर्णय सुरक्षित कर लिया था। आज उसी मामले में णामला दर्ज करने का आदेश दिया गया। उल्लेखनीय है कि मुरादाबाद सीजेएम कोर्ट में शिवसैनिक विनीत भटनागर ने कैबिनेट मंत्री आजम खां के खिलाफ सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन पर होने वाले खर्चे संबंधी बयान को लेकर वाद दायर किया था। इसमें आजम ने खर्चा आतंकी संगठनों से मिलने की बात कही थी। कल कोर्ट में बहस हुई तथा वादी के बयान दर्ज किये गये। इसके बाद सीजेएम ने अपना निर्णय सुरक्षित कर लिया था।