पुल का लोकार्पण: अब सुविधा मिलेगी और दूरियां घटेंगी
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज संतकबीर नगर जनपद में बिडहरघाट पुल और जिला संयुक्
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज संतकबीर नगर जनपद में बिडहरघाट पुल और जिला संयुक्त अस्पताल का लोकार्पण करने के बाद कहा कि सरकार किसानों के दुख-दर्द को समझती है। इस पुल से यात्रा के लिए जहा दूरिया कम हो जाएंगी वहीं स्थानीय लोगों को आने-जाने में सुविधा मिल गई है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार विकास के लिए सतत प्रयासरत है। इसके लिए जो बन पड़ेगा, जरूर किया जाएगा। उनकी सरकार काम करने में विश्वास रखती है। इसके साथ ही उन्होंने सपा सरकार की उपलब्धियां भी गिनाईं। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि हम योजनाओं के लिए पैसा पूरा भेजते हैं लेकिन पात्रों तक कम पहुंच पाता है।
मुख्यमंत्री की कुछ और बातें
-अब पुलिस को भी एम्ब्यूलेंस की सुविधा मिलेगी।
-समाजवादी पेंशन पाने वालों की संख्या बढ़ेगी।
-भाजपा वाले चालू और बेईमान हैं। समाजवादी उनसे बचकर रहें।
-सासद योगी आदित्यनाथ को पहाड़ी बाबा कहा।
-धर्मातरण मुद्दे पर भाजपा को घेरा
-मंच छोटा होने पर जताई नाराजगी