Move to Jagran APP

दूल्हे को भाभी ने चूमा तो दुल्हन ने रिश्ता तोड़ा

लखनऊ। अलीगढ़ में फेसबुक व व्हाट्सएप के जरिए एक-दूसरे के करीब आकर शादी के बंधन तक पहुंचे एक जोड़े को छ

By Edited By: Published: Fri, 05 Dec 2014 09:37 AM (IST)Updated: Fri, 05 Dec 2014 09:37 AM (IST)
दूल्हे को भाभी ने चूमा तो दुल्हन ने रिश्ता तोड़ा

लखनऊ। अलीगढ़ में फेसबुक व व्हाट्सएप के जरिए एक-दूसरे के करीब आकर शादी के बंधन तक पहुंचे एक जोड़े को छोटी-सी बात ने जुदा कर दिया। कल एक मैरिज होम में शादी करने पहुंचे इस जोड़े के बीच ऐसा खलल डाला कि वह शादी के बंधन में नहीं बंध सका। दूल्हे की तो फजीहत हुई। पिटाई खाने से लेकर कमरे में बंद रहना पड़ा। गणमान्य लोगों के हस्तक्षेप पर विवाद सुलझा, लेकिन शादी नहीं हो सकी।

loksabha election banner

शहर का एक युवक बुलंदशहर के डिबाई में रहता है। कुछ दिन पहले ही उसकी वहां की एक युवती से इंटरनेट के जरिए मुलाकात हुई। नजदीकियां बढ़ने पर दोनों के परिवार शादी को राजी हो गए। बुधवार को एक मैरिज होम में शादी होनी थी। जयमाला होने के बाद भाभी ने दूल्हे को चूम लिया। मुकुट पहनकर डांस भी किया। दुल्हन पक्ष को यह बात नागवार गुजरी। दूसरी ओर दुल्हन पक्ष ने रस्म बतौर दूल्हे से फीता कटवा लिया। बरातियों ने नाश्ता देरी से मिलने का भी आरोप लगाया। ऐसी कई बातों ने शादी में ऐसा खलल डाला कि दूल्हा-दुल्हन पक्ष में तलवारें खिंच गई। मामला ज्यादा बढ़ने पर मारपीट तक हो गई। बरात तो रात में ही चली गई, लेकिन दूल्हा व उसके परिजन दुल्हन पक्ष के कब्जे में रहे। आरोप है कि दूल्हे को रातभर कमरे में बंद रखा गया। सुबह इसकी खबर महापौर शकुंतला भारती तक पहुंची तो वह मैरिज होम पहुंचीं। दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी। अंत में दूल्हा को बिन दुल्हन के ही लौटना पड़ा। देहली गेट पुलिस भी पहुंची, मगर किसी भी पक्ष से कोई कार्रवाई नहीं की गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.