घोटाला करने वाला लेखपाल गिरफ्तार
लखनऊ। मुजफ्फरनगर पुलिस जिस घोटालेबाज लेखपाल की लंबे समय से तलाश कर रही थी, उसको आज मेरठ पुलिस ने गिर
By Edited By: Published: Fri, 28 Nov 2014 03:33 PM (IST)Updated: Fri, 28 Nov 2014 03:33 PM (IST)
लखनऊ। मुजफ्फरनगर पुलिस जिस घोटालेबाज लेखपाल की लंबे समय से तलाश कर रही थी, उसको आज मेरठ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार लेखपाल पर करोड़ों की जमीन की हेराफेरी आरोप है।
मुजफ्फरनगर के हस्तिनापुर वन्य जीव विहार और ग्राम समाज की हजारों हेक्टेयर जमीन की बंदरबांट में निलंबित लेखपाल जय भगवान को मुजफ्फरनगर पुलिस लंबे समय से तलाश रही थी। आज जय भगवान को मेरठ में मंडलायुक्त कार्यालय के पास गिरफ्तार कर लिया गया। कई दिनों से फरार जय भगवान लेखपाल संघ में मुजफ्फरनगर का जिलाध्यक्ष था।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें