पहले पति के साथ आई पुलिस ने की गुंडागर्दी, फिर पिटी
लखनऊ। मुजफ्फरनगर के चरथावल थाना के गाव रोनी हरजीपुर में एक घर पर पहुंची नकुड़ पुलिस ने महिलाओं के साथ
लखनऊ। मुजफ्फरनगर के चरथावल थाना के गाव रोनी हरजीपुर में एक घर पर पहुंची नकुड़ पुलिस ने महिलाओं के साथ अभद्रता की तो ग्रामीणों ने पुलिस को बंधक बना लिया। ग्रामीणों का रौद्र रूप देख पुलिस की टीम स्कार्पियों कार मौके पर छोड़ खेतों के रास्ते भाग गये।
नकुड़ की नूरजहा की शादी कुछ वर्ष पहले नकुड़ में ही शहजाद से हुई थी। पारिवारिक विवाद के चलते इनके बीच करीब एक साल पहले तलाक हो गया। इसके बाद नूरजहा थाना भवन में मामा के यहा रहने लगी। 24 अक्टूबर को नूरजहा की शादी चरथावल के रोनी हरजपुर में अय्यूब के साथ हो गयी। आज सुबह नूरजहा का पहला पति शहजाद नकुड़ पुलिस को साथ लेकर नूरजहा की ससुराल रोनी हरजीपुर पहुंचा। शहजाद के साथ आए पुलिस वालों ने घर में तोड़फोड़ की और एक गर्भवती महिला सहित परिवार की छह महिलाओं को रायफलों की बट मारकर घायल कर दिया। इस दौरान पुलिस की मारपीट में परिवार की छह महिलाओं को चोट आई।
ग्रामीणों को जानकारी हुई तो उन्होंने नकुड़ पुलिस को बंधक बनाकर पीटा। किसी तरह पुलिस वाले गाव से खेतों में भाग निकले। उनकी स्कार्पियो गाड़ी गाव में ही रह गयी। ग्रामीणों ने इसके बाद चरथावल पुलिस को सूचना देकर गाव में बुलाया। पुलिस की मारपीट के दौरान एक बेहोश महिला को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसएसपी को डीआईजी सहारनपुर को प्रकरण की जानकारी दी गयी है।