नौकरशाही पर अब अखिलेश सख्त, कसेंगे पेंच
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विकास की योजनाओं के समय से परवान न चढ़ने को लेकर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव खासे
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विकास की योजनाओं के समय से परवान न चढ़ने को लेकर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव खासे चिंतित हैं। करीब-करीब हर योजना में करोड़ों रुपये खर्च होने के बाद भी अभी वह जनता के लिए तैयार नहीं हैं। मुख्यमंत्री आज सूबे के दस विभागों के प्रमुख सचिवों के साथ अलग-अलग मुलाकात कर इन योजनाओं की प्रगति का हाल जानेंगे। माना जा रहा है अफसरों की दलीलों से संतुष्ट न होने पर सीएम कड़ी कार्रवाई भी कर सकते हैं।
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज करीब 11 बजे से अपने कार्यालय में सूबे के दस विभागों के प्रमुख सचिवों से मिले रहे हैं। इनसे सीएम प्रदेश के विकास की राह पर ले जाने वाली योजनाओं की प्रगति की जानकारी लेंगे। इसके साथ ही लेटलतीफी का कारण भी जानेंगे। मुख्यमंत्री आज प्रमुख सचिव नगर विकास, कृषि, श्रम, उच्च शिक्षा, ग्रामीण विकास, वन, औद्योगिक विकास, गृह, गैर परंपरागत उर्जा तथा गन्ना विकास विभाग से उनके विभाग की प्रगति का रिपोर्ट कार्ड लेंगे।