मुलायम के जन्मदिन पर शाही खर्च की जांच हो: केंद्रीय मंत्री
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विकास के नाम पर लोगों को ठगा जा रहा है। जनता की गाढ़ी कमाई को स
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विकास के नाम पर लोगों को ठगा जा रहा है। जनता की गाढ़ी कमाई को समाजवादी कहलाने वाले लोग जश्न में उड़ा रहे हैं। सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के शाही जन्मदिवस पर हुए खर्च की जांच होनी चाहिए।
केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री रामशंकर कठेरिया आज आगरा में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। कैबिनेट मंत्री आजम खां द्वारा ताजमहल पर दिए बयान पर केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि वह हमेशा सांप्रदायिकता की बातें करते हैं। उन्हें इतने महत्वपूर्ण पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। मुख्यमंत्री को उन्हें हटा देना चाहिए। हाईकोर्ट बेंच स्थापना मुद्दे पर उनका कहना था कि आगरा को प्राथमिकता दी जाएगी, लेकिन मेरठ की मांग का भी समर्थन है।
आगरा में इंटरनेशनल एयरपोर्ट के मामले पर रामशंकर कठेरिया ने कहा कि धनौली के किसान जमीन देने को तैयार हैं, लेकिन सपा सरकार उसे सैफई ले जाना चाहती है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को उनके चाचा द्वारा डांट दिए जाने के सवाल पर उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि उन्हें तो चाची भी डांटती हैं। सपा सरकार परिवारवाद और बसपा व्यक्तिवाद से ग्रस्त है। उन्होंने झारखंड और जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत तय बताई।
पांच साल में चार बड़े काम
केंद्रीय राज्यमंत्री का कहना था कि विकास के लंबे चौड़े-वादे वे नहीं करेंगे, लेकिन पांच वषरें में चार मुद्दों को अमली जामा पहना दिया जाएगा। इसमें चंबल परियोजना, एलीवेटेड रोड, बैराज और सिविल टर्मिनल सम्मिलित हैं। बैराज के लिए 15 लाख रुपये स्वीकृत हो चुके हैं और चंबल परियोजना गंगाजल प्रोजेक्ट से पहले आ जाएगी। वे आगरा के विकास के लिए केंद्र और राज्य सरकार के बीच सेतु का काम करेंगे।