Move to Jagran APP

शाही बग्घी पर चली यूपी की समाजवादी सरकार

लखनऊ। लंदन से रामपुर आई विक्टोरिया बग्घी। बग्घी पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री व अपने बेटे

By Edited By: Published: Fri, 21 Nov 2014 06:47 PM (IST)Updated: Fri, 21 Nov 2014 06:47 PM (IST)
शाही बग्घी पर चली यूपी की समाजवादी सरकार

लखनऊ। लंदन से रामपुर आई विक्टोरिया बग्घी। बग्घी पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री व अपने बेटे अखिलेश के साथ समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव सवार हुए। सूबे के मंत्री आजम खा और शिवपाल भी साथ हो लिए। ऊपर से पूरे शहर में बग्घी पर फूलों की बारिश मुकम्मल इंतजाम रहा। लगभग सौ से अधिक स्थानों पर बने स्वागत द्वारों से बग्घी जैसे-जैसे आगे बढ़ी अपने आकर्षण के साथ व्यवस्था पर सवाल छोड़ती गई। हर गई तो इस बात की चर्चा कि क्या यह उस तोहफे का आभार है जिसे हाल ही में सपा मुखिया ने आजम की पत्‍‌नी को राज्य सभा में भेज कर दिया है।

prime article banner

इस शाही स्वागत का मूल कारण मुलायम सिंह यादव का 76वा जन्मदिन है। जो वह 22 नवंबर को यही रामपुर में मनाएंगे। जन्मदिन का केक तो रात में 22 तरीख शुरू होने पर काटेंगे, लेकिन जश्न 21 तारीख अर्थात शुक्त्रवार की सुबह से ही शुरू हो गया जो 22 तारीख की शाम तक चलेगा। इस दिवसीय जश्न के लिए शुक्त्रवार को दोपहर बाद ढाई बजे एक हवाई जहाज से अखिलेश तो दूसरी से मुलायम सिंह और शिवपाल मूंढापाडे हवाई पंट्टी पर उतरे। उनके पीछे एक हेलीकाप्टर आया। इससे बाहर निकले विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पाडेय। आजम खा ने इन सभी का स्वागत किया। कुछ देर आराम करने के बाद सभी नेता कारों के काफिले से तीन बजे यहा अंबेडकर पार्क पहुंचे। यहीं से शुरू हुआ वीआइपी सफर।

मुलायम सिंह, अखिलेश यादव, आजम खा, माता प्रसाद पाडेय और शिवपाल विक्टोरिया बग्घी पर सवार हुए। इनके पीछे करीब तीस लालबत्ती लगी गाडिय़ा चलीं, जिनमें सवार थे वीआइपी। काफिला धीरे-धीरे जौहर रोड की ओर चला तो जोरदार स्वागत हुआ। बहारों फूल बरसाओ मेरा महबूब आया है, गीत के स्वर गूंजने लगे और इसकी धुन पर सैकड़ों स्कूली बच्चे थिरकने लगे। बच्चों को दिन में ही इस स्वागत के लिए स्कूलों से रवाना कर दिया गया था। सपा के झडे, बैनर, होर्डिंग्स और फूलों से सराबोर जौहर रोड पर मुख्यमंत्री का काफिला बढ़ता रहा और दोनों ओर खड़े स्कूली बच्चे स्वागत करते रहे। अखिलेश यादव, मुलायम सिंह यादव और आजम खा बच्चों के स्वागत करने पर मुस्कुराते रहे। स्टार चौराहा और गाधी समाधि पर भी स्कूली बच्चों ने मुख्यमंत्री, सपा मुखिया और कैबिनेट मंत्री की शान में तराने पेश किए। लोगों में स्वागत का उत्साह देख अखिलेश और मुलायम भी गदगद नजर आए। गाधी समाधि पर वे बग्घी से उतर गए। यहा से कार में सवार होकर चले। बाब-ए-इल्म चौक, अटरिया मोड़, हमसफर चौराहा, हमसफर रिसोर्ट होते हुए सीएम का काफिला रेंगते-रेंगते करीब दो घटे बाद यूनिवर्सिटी में दाखिल हुआ। यहा सास्कृतिक कार्यक्त्रम हुए और फिर नेताजी के जन्मदिन का जश्न शुरू हो गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.