एकता दौड़ में शामिल होंगे केंद्रीय मंत्री
लखनऊ(राज्य ब्यूरो)। सरदार पटेल की जयंती पर शुक्रवार को आयोजित राष्ट्रीय एकता दौड़ में कें
लखनऊ(राज्य ब्यूरो)। सरदार पटेल की जयंती पर शुक्रवार को आयोजित राष्ट्रीय एकता दौड़ में केंद्रीय सरकार के मंत्री भी जुटेंगे। लखनऊ में उमा भारती और देवरिया में कलराज मिश्र रहेंगे।
भाजपा प्रवक्ता चंद्रमोहन ने बताया कि प्रात: सात से नौ बजे के मध्य में दौड़ आयोजित होगी। दौड़ कार्यक्रम को अराजनीतिक स्वरूप प्रदान किया जाएगा, लेकिन मुख्य आयोजक की भूमिका में भाजपाई ही रहेंगे। उन्होंने बताया लखनऊ में उमा भारती के साथ डा. लक्ष्मीकात वाजपेयी और आशुतोष टंडन भी रहेंगे। इसी तरह गाजीपुर में मंत्री मनोज सिन्हा एवं मुजफ्फरनगर में संजीव बालियान को लगाया गया है। वहीं गोरखपुर में योगी आदित्यनाथ व शिवप्रताप शुक्ल, आगरा में हरद्वार दुबे, हरदोई में स्वतंत्र देव सिंह, सहारनपुर में अशोक कटारिया, बादा में बाबूराम निषाद, कानपुर में बालचन्द्र मिश्र, चंदौली में लक्ष्मण आचार्य, कुशीनगर में उपेन्द्र शुक्ला, अमरोहा में विजय पाल तोमर, बहराइच में मुकुट बिहारी वर्मा, इटावा में सरिता भदौरिया रहेंगी। इसके अलावा वाराणसी कैंट मे पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह, रामगोपाल मोहले, दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में श्यामदेव राय चौधरी, उत्तरी विधानसभा में रवीन्द्र जायसवाल तथा रोहनिया में आजाद सिंह गौतम और सेवापुरी विधानसभा क्षेत्र में देवेन्द्र सिंह उपस्थित रहेंगे।