वाराणसी की विद्या ठाकुर बनी महाराष्ट्र में विधायक
लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की संसदीय सीट वाराणसी की निवासी विद्या ठाकुर ने महाराष्ट्र के विधान
लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की संसदीय सीट वाराणसी की निवासी विद्या ठाकुर ने महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव में अपना परचम लहराया है। विद्या ठाकुर ने भाजपा के टिकट पर गोरेगांव विधानसभा सीट पर जीत दर्ज की है।
महाराष्ट्र में गोरेगाव विधानसभा सीट पर भाजपा के टिकट पर जीत दर्ज कर वाराणसी की विद्या ठाकुर ने पूर्वाचल के साथ-साथ काशी का भी मान बढ़ा दिया। कल चुनाव परिणाम आते ही गोरेगाव के साथ काशी में भी हर्ष की लहर दौड़ गई। विद्या ठाकुर मूलत: जंसा क्षेत्र के कुंडरिया गाव की हैं। वह मुंबई म्यूनिसिपल कारपोरेशन की उपाध्यक्ष भी रह चुकी हैं और मलाड़ क्षेत्र से कई बार पार्षद भी। उनका विवाह फूलपुर के मानी गाव के जयप्रकाश ठाकुर से हुआ है, जिनका परिवार तीन पीढि़यों से वहीं रहता है, गाव भी आना जाना है। जयप्रकाश ठाकुर महाराष्ट्र भाजपा के उपाध्यक्ष भी हैं। विद्या को चुनाव में कामयाबी दिलाने के लिए भाजपा के वाराणसी जिलाध्यक्ष आजाद सिंह गौतम को गोरेगाव विस क्षेत्र का पार्टी चुनाव प्रभारी बनाया गया था।