सीएम के फर्जी ओएसडी पर मुकदमा, लखनऊ में पकड़ा गया
लखनऊ। मुख्यमंत्री का फर्जी ओएसडी बनकर सहायक महानिरीक्षक निबंधन को धमकाने वाले जालसाज का खुलास
लखनऊ। मुख्यमंत्री का फर्जी ओएसडी बनकर सहायक महानिरीक्षक निबंधन को धमकाने वाले जालसाज का खुलासा होने पर पुलिस हरकत में आ गई। मामला मुख्यमंत्री से जुड़ा होने पर लखनऊ पुलिस ने उसे हजरत गंज क्षेत्र से पकड़ लिया। वहीं सहायक महानिरीक्षक निबंधन की तहरीर पर सदर बाजार थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
बता दें कि चार दिसंबर को सहायक महानिरीक्षक निबंधन निरंजन कुमार को काल कर खुद को मुख्यमंत्री का ओएसडी राजेंद्र सिंह बताते हुए कहा था कि आपकी बहुत शिकायतें मिली हैं इसलिए लखनऊ आकर मिलो। उन्होंने डीएम को इसकी जानकारी दी। जांच में इस नाम का कोई व्यक्ति मुख्यमंत्री का ओएसडी नहीं मिला तो गुरुवार देर शाम सहायक महानिरीक्षक निबंधन ने सदर बाजार थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया। एसएसपी राजेश कुमार पांडे ने फर्जी ओएसडी के मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लिया तो उसकी लोकेशन लखनऊ में मिली। थाना प्रभारी बिजेंद्र सिंह यादव ने बताया कि लखनऊ पुलिस ने हजरत गंज इलाके से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।