अब गाय भी पालेंगे आजम खां
लखनऊ। अपने भैंस प्रेम के लिए काफी विख्यात हो चुके उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री आजम खां अब गाय
लखनऊ। अपने भैंस प्रेम के लिए काफी विख्यात हो चुके उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री आजम खां अब गाय भी पालेंगे। गाय पालन की शुरुआत आजम खां 50 गाय के साथ करेंगे।
बीते एक वर्ष में अपने भैंस पालन प्रेम के कारण चर्चा में आए कैबिनेट मंत्री आजम खां अब गाय पालन की ओर कदम बढ़ा रहे हैं। भैंस पालने के शौकीन प्रदेश के नगर विकास मंत्री आजम खां अब गाय भी पालेंगे। उन्होंने सरकार की कामधेनु योजना में गाय पालने के लिए पत्नी के नाम से आवेदन किया था। कामधेनु योजना में उनके आवेदन को मंजूरी मिल गई है। अब आजम खां अपने डेयरी फार्म में पचास गाय पालेंगे। करीब 52 लाख रुपये की इस योजना के तहत आजम खां पचास गाय खरीदने के बाद इस व्यवसाय को बढ़ाएंगे।
महाराष्ट्र में होती है यूपी की बेइज्जती
आजम खां ने कल लखनऊ में एक शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री की मौजूदगी में महाराष्ट्र पर आरोप जड़ दिया। उन्होंने वहां पर मौजूद जया बच्चन की ओर मुखातिब होते हुए कहा कि महाराष्ट्र में उत्तर प्रदेश के लोगों को गंगुआ तेली कहा जाता है। इस समारोह में जया बच्चन ने कहा कि यूपी की बहुत निंदा होती है, मंच पर बैठे नगर विकास मंत्री आजम खा को नागवार गुजरा। उन्होंने संबोधन की शुरुआत ही व्यंग्य करते किया और कहा कि 'कहा महाराष्ट्र और कहा उत्तर प्रदेश गंगुआ तेली। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में उत्तर प्रदेश की बहुत बेइज्जती होती है। वहां कहा जाता है कि कहां महाराष्ट्र और कहां उत्तर प्रदेश गंगुआ तेली।