Move to Jagran APP

दुर्गा मुर्ति मुर्गे का मास फेंकने के बाद घंटों हंगामा

लखनऊ। गोंडा में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान बवाल का असर शहर में आज भी दिखा। शहर की स्थिति

By Edited By: Published: Sun, 05 Oct 2014 01:32 PM (IST)Updated: Sun, 05 Oct 2014 01:32 PM (IST)
दुर्गा मुर्ति मुर्गे का मास फेंकने के बाद घंटों हंगामा

लखनऊ। सिद्धार्थनगर जिले में पुरानी नौगढ़ बाजार से विसर्जन के लिए ले जाई जा रही एक दुर्गा मुर्ति पर रात में लगभग दो बजे किसी ने मुर्गे का मास फेंक दिया, जिससे माहौल बिगड़ गया। इससे क्षुब्ध पूजा समितियों ने प्रतिमाओं को सड़क पर रख विसर्जन करने से इन्कार कर दिया। बाद में प्रशासन के कार्रवाई के आश्वासन के बाद वे लगभग सुबह छह बजे में प्रतिमाओं को विसर्जन के लिए ले गए। इस मामले में मुकदमा दर्ज करने के लिए पूजा समिति की ओर से पुलिस को आठ नामजद लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है।

loksabha election banner

गोंडा में तनाव

गोंडा में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान बवाल का असर शहर में आज भी दिखा। शहर की स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। आज सुबह भी अराजकतत्वों ने पथराव किया। इसके बाद पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर स्थिति पर काबू पाया। कमिश्नर, डीआइजी समेत अधिकारी मौके पर कैंप किए हुए हैं। यही नहीं, छह जिलों की पुलिस फोर्स लगाई गई है। आधा दर्जन लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। घटना के बाद से बाजार में सन्नाटा पसरा हुआ है।

गोंडा में कल शाम को कोतवाली क्षेत्र के एकता चौराहे के पास दुर्गा प्रतिमाएं विसर्जन के लिए निकल रही थीं। इसी दौरान अराजकतत्वों ने पथराव कर दिया। जिससे भगदड़ मच गई। कुछ दुकानों में अराजकतत्वों ने आग भी लगा दी। इसके बाद स्थिति को संभालने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले तक छोड़े। रात में हालात सामान्य रहे। सुबह लोग फिर से सड़कों पर आ गए। पथराव भी हुआ, लेकिन पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर स्थिति नियंत्रण में कर ली। शहर के चौक व एकता चौराहे के पास भारी तादाद में पुलिस बल तैनात है। इसके साथ ही अफसरों की टीमें भी शहर में राउंड कर स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। डीएम अजय कुमार उपाध्याय ने बताया कि शहर में सात मोबाइल टीमें मय फोर्स के साथ गश्त कर रही हैं। स्थिति नियंत्रण में है। कमिश्नर देवीपाटन रवि प्रकाश अरोड़ा का कहना है कि मामले की जांच कराई जाएगी। चूक कहां पर हुई, इसकी पड़ताल कर कार्रवाई की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.