प्रदेश भर में लेखपालों का धरना
लखनऊ। प्रदेश भर में खाली पदों को भरे जाने और प्रोन्नति की सुस्त रफ्तार से नाराज लेखपाल सभी जिला मुख्य
लखनऊ। प्रदेश भर में खाली पदों को भरे जाने और प्रोन्नति की सुस्त रफ्तार से नाराज लेखपाल सभी जिला मुख्यालयों पर आज धरना दे रहे हैं। इसके बाद जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को मांग पत्र भेजेंगे। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के बैनर तले होने वाले इस धरना प्रदर्शन के बाद 13 अक्टूबर को राजधानी में राजस्व परिषद के परिसर में लेखपाल आगे के आंदोलन की रणनीति तय करेंगे।
लेखपाल संघ अध्यक्ष रविंद्र नाथ त्रिपाठी ने बताया कि संगठन ने मांग की है कि लेखपालों का प्रारंभिक वेतन व भत्ते उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और महाराष्ट्र के लेखपालों के बराबर हो। लेखपालों की प्रोन्नति के मौके बढ़ाने के लिए अरविंद वर्मा कमेटी की संस्तुतियों व प्राधिकृत समिति के फैसलों के मुताबिक राजस्व निरीक्षक और लेखपालों के बीच 1:10 के अनुपात में पद सृजित करते हुए सीधी भर्ती की व्यवस्था तत्काल समाप्त की जाए। शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट से स्नातक कर नियुक्ति अधिकारी उप जिलाधिकारी की बजाय जिलाधिकारी को बनाए जाने की भी मांग की गई है। संघ ने चेताया कि यदि उसकी मांग नहीं मानी गई तो संगठन पूर्ण रूप से कार्य बहिष्कार कर देगा।