यूपी के 22 अफसरों में फेरबदल कर नई तैनाती
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने आज दस आइएएस और 12 आइपीएस अधिकारियों के कामकाज में फेरबदल कर
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने आज दस आइएएस और 12 आइपीएस अधिकारियों के कामकाज में फेरबदल कर दिया। दो आइएएस अधिकारियों को प्रतीक्षा सूची में डाल दिया गया है जबकि एक को वर्तमान कार्य के अलावा अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। आइपीएस के फेरबदल में आइजी महिला प्रकोष्ठ का नया पद सृजित किया गया है। इस पद पर लखनऊ रेंज के डीआइजी/आइजी नवनीत सिकेरा को तैनाती दी गई है। वूमन पावर लाइन 1090 की स्थापना करने वाले सिकेरा विशेष रूप से इस पावर लाइन और महिला सुरक्षा के लिए संचालित कार्यक्रमों की निगरानी करेंगे। इस फेरबदल में दो नए आइजी जोन और दो डीआइजी रेंज भी तैनात किए गए हैं।
दस आइएएस में फेरबदल
नाम वर्तमान पद नई तैनाती
बादल चटर्जी : मंडलायुक्त इलाहाबाद-प्रतीक्षारत
कुमार कमलेश : मंडलायुक्त लखनऊ- प्रमुख सचिव सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम और निर्यात प्रोत्साहन विभाग
महेश कुमार गुप्त : प्रमुख सचिव सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम और निर्यात प्रोत्साहन विभाग- मंडलायुक्त लखनऊ
महेंद्र प्रसाद अग्रवाल : उपाध्यक्ष, लखनऊ विकास प्राधिकरण, लखनऊ- प्रतीक्षारत
भुवनेश कुमार : सचिव, व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास और खेलकूद एवं युवा कल्याण विभाग- वर्तमान पद के साथ उपाध्यक्ष लखनऊ विकास प्राधिकरण का अतिरिक्त प्रभार
हरेंद्रवीर सिंह : जिलाधिकारी, बांदा- विशेष सचिव वाणिज्यकर व मनोरंजन कर विभाग
सुरेश कुमार-प्रथम : अपर आयुक्त वाणिज्यकर, गौतमबुद्ध नगर- जिलाधिकारी, बांदा
राकेश कुमार सिंह : अपर आयुक्त खाद्य एवं रसद, लखनऊ- प्रबंध निदेशक यूपी डेस्को, लखनऊ
के बालाजी : सीडीओ, आगरा- विशेष सचिव, चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग
अरुणवीर सिंह : प्रतीक्षारत- विशेष सचिव कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा
12 आइपीएस को नई तैनाती
नाम- वर्तमान पद - नवीन पद
1.दलजीत सिंह चौधरी- केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस-आइजी जोन इलाहाबाद।
2.मुथा अशोक जैन- आइजी इलाहाबाद जोन-आइजी लोक शिकायत पुलिस मुख्यालय।
3.नवनीत सिकेरा-डीआइजी/आइजी लखनऊ रेंज-आइजी महिला प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश।
4.विजय सिंह मीना-डीजीपी से संबद्ध-आइजी बरेली जोन।
5.जकी अहमद-आइजी जोन बरेली जोन-आइजी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड।
6.रामकृष्ण चतुर्वेदी-डीआइजी कानपुर रेंज-डीआइजी लखनऊ रेंज।
7.प्रकाश डी.-आइजी वाराणसी जोन-आइजी तकनीकी सेवाएं।
8.वजीह अहमद-एसपी रेलवे आगरा-एसपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड।
9.पद्मजा चौहान-डीआइजी सीबीसीआइडी लखनऊ-डीआइजी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड।
10.संजय कक्कड़-डीजीपी मुख्यालय से संबद्ध-डीआइजी फैजाबाद रेंज।
11.नीलाब्जा चौधरी-डीआइजी फैजाबाद रेंज-डीआइजी कानपुर रेंज।
12.के.सत्यनारायण-डीआइजी मेरठ रेंज-डीजीपी मुख्यालय से संबद्ध।