Move to Jagran APP

छेड़खानी कर रहा दारोगा व उसका साथी गिरफ्तार

ंलखनऊ। सतर्कता अधिष्ठान में तैनात उपनिरीक्षक (मिनिस्टीरियल) दिनेश सिंह बिष्ट व उसके साथिया

By Edited By: Published: Thu, 11 Sep 2014 10:33 PM (IST)Updated: Thu, 11 Sep 2014 10:33 PM (IST)
छेड़खानी कर रहा दारोगा व उसका साथी गिरफ्तार

ंलखनऊ। सतर्कता अधिष्ठान में तैनात उपनिरीक्षक (मिनिस्टीरियल) दिनेश सिंह बिष्ट व उसके साथियों ने कल रात में सादे कपड़ों में जा रही महिला सिपाही के साथ छेड़छाड़ की। इतना ही नहीं उसने महिला सिपाही के साथ मारपीट भी की। पुलिस की टीम ने उसके खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद दारोगा को गिरफ्तार कर लिया।

loksabha election banner

शोहदों के बीच घिरने के बाद भी महिला सिपाही ने बड़ी बहादुरी से काम लेते हुए इस प्रकरण की सूचना 100 नंबर पर दी। इसके बाद पुलिस टीम ने दिनेश व उसके साथी को पकड़ लिया जबकि एक आरोपी मौके से भाग निकला। एसओ महिला थाना के पहुंचने के बाद आरोपितों को पकड़कर महिला थाने लाया गया। महिला सिपाही की ओर से महिला थाने में छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।

महिला थाने में तैनात रहीमनगर की महिला सिपाही कल रात करीब दस बजे ड्यूटी खत्म कर सादे कपड़ों में अपने घर जा रही थी। महानगर में मल्लहार अपार्टमेंट के पास बाइक सवार तीन युवक वहां से गुजर रही युवतियों पर छींटाकशी कर रहे थे। इस महिला सिपाही ने उनका विरोध किया। तब आरोपित उल्टा महिला सिपाही से भिड़े गए और उससे बदसलूकी की। दिनेश व उसके साथियों ने महिला सिपाही का हाथ पकड़कर मरोड़ दिया और उसे धमकाने लगे। सिपाही की सूचना पर महानगर पुलिस मौके पर पहुंच गई और रहीमनगर, नई बस्ती के दिनेश बिष्ट व राहुल शुक्ला को पकड़ लिया गया जबकि उनका एक साथी भाग निकला। मूल रूप से इलाहाबाद का निवासी आरोपी राहुल बी.कॉम का छात्र है। सीओ हजरतगंज राजेश श्रीवास्तव के मुताबिक महिला थाने में महिला सिपाही की ओर से छेड़छाड़ की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। तीसरे आरोपी की तलाश कराई जा रही है। पुलिस के मुताबिक आरोपी दिनेश सिंह बिष्ट सतर्कता अधिष्ठान में लिपिक के पद पर कार्यरत है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.