अमानीगंज कांड के आरोपी का होगा नार्को टेस्ट
लखनऊ। फैजाबाद पुलिस अमानीगंज कांड के मुख्य आरोपी नदीम का नार्को टेस्ट कराएगी। पुलिस की मा
लखनऊ। फैजाबाद पुलिस अमानीगंज कांड के मुख्य आरोपी नदीम का नार्को टेस्ट कराएगी। पुलिस की मांग पर कोर्ट ने इसकी मंजूरी दे दी है। अब पुलिस उससे पूछे जाने वाले सवाल तैयार करने में जुट गई है। 16 अगस्त को खंडासा थाना क्षेत्र के अमानीगंज बाजार निवासी छात्रा की दरिंदगी के बाद हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने आरोपी नदीम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। तब से वह जेल में निरुद्ध है। इसमें प्रभावी कार्रवाई को लेकर अमानीगंज में कई दिनों तक स्थिति तनावपूर्ण थी। लोगों का आरोप है कि इस मामले में अकेले नदीम ही नहीं कुछ अन्य लोग भी शामिल हैं। लेकिन पुलिस उन्हें बचा रही है। 36 घंटे के पुलिस कस्टडी रिमांड में भी नदीम ने अकेले ही वारदात को अंजाम देने की बात कबूली थी। अब सच्चाई सामने लाने के लिए पुलिस नदीम का नार्को टेस्ट कराएगी। पुलिस ने कोर्ट में इसकी अपील की थी। जिसकी कोर्ट ने अनुमति दे दी। अनुमति मिलने के बाद पुलिस अब लखनऊ स्थित फारेंसिक साइंस लेबोरेटरी से जांच की तारीख मांगेगी।