सोनिया दो दिनी दौरे पर आज से रायबरेली में
लखनऊ। कांग्रेस तथा संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी दो दिवसीय दौरे पर आज अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली के
By Edited By: Published: Mon, 01 Sep 2014 01:14 PM (IST)Updated: Mon, 01 Sep 2014 01:14 PM (IST)
लखनऊ। कांग्रेस तथा संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी दो दिवसीय दौरे पर आज अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली के दौरे पर पहुंचेंगी। लोकसभा चुनाव जीतने के बाद यह उनका दूसरा दौरा होगा। वह कार्यकर्ताओं से मिलेंगी और संप्रग सरकार के दौरान शुरू की गई योजनाओं को देखेंगी।
सोनिया गांधी आज प्राइवेट प्लेन से रायबरेली पहुंची हैं। दिन में करीब डेढ़ बजे हरचंदपुर में प्रधानमंत्री सड़क योजनाओं का लोकार्पण करेंगी। इसके बाद कुछ इलाकों के भ्रमण पर निकलेंगी। दो बजे सांसद निधि के कार्यो का लोकार्पण होगा। कल प्रात : नौ से ं11 बजे से वह लोगों से मिलेंगी। इसके बाद 12.00 सनही सोलर डुअल पम्प का लोकार्पण करेंगी। शाम को उनका दिल्ली लौटने का कार्यक्रम है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें