Move to Jagran APP

जबरियां धर्मपरिवर्तन कराकर शादी रचाने वाला गिरफ्तार

लखनऊ। कानपुर में धर्म परिवर्तन कराकर नाबालिग बालिका से शादी करने वाले वसीम को पुलिस ने गि

By Edited By: Published: Sun, 31 Aug 2014 06:28 PM (IST)Updated: Sun, 31 Aug 2014 06:28 PM (IST)
जबरियां धर्मपरिवर्तन कराकर शादी रचाने वाला गिरफ्तार

लखनऊ। कानपुर में धर्म परिवर्तन कराकर नाबालिग बालिका से शादी करने वाले वसीम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। राज नाम से नाबालिग बालिका से दोस्ती करने वाले वसीम ने उसको घर में बंधक बनाकर पहले धर्मातरण कराया फिर निकाह पढवा लिया। छात्रा टेबिल टेनिस की राज्य स्तर की खिलाड़ी के साथ ही एनसीसी कैडेट भी है।

loksabha election banner

छात्रा का आरोप है कि नाम बदलकर एक वसीम ने उसे प्यार के जाल में फंसाकर उससे नजदीकिया बढ़ाई। इस दौरान युवक ने उससे शारीरिक संबंध भी बनाए। बातों में फंसाकर उसने नाम और धर्म परिवर्तन करवा दिया। इसके बाद उससे निकाह कर लिया। पीड़िता नाबालिग है। कानपुर पुलिस ने छात्रा को बरामद करने के बाद आरोपी वसीम को भी गिरफ्तार कर लिया। वसीम ने छात्रा का धर्म, जाति और नाम बदलवा दिया। इसके बाद 5100 रुपये मेहर की रकम तय करके काजी से निकाह पढ़वा लिया। वसीम 16 अगस्त को बालिका को फुसलाकर अपने साथ ले गया। वसीम नाबालिग छात्रा को ढकनापुरवा घर ले गया। वहा पहुंचने पर छात्रा को उसकी असलियत पता चली।

छात्रा के मजिस्ट्रेट को दिए बयान में बाताया कि वसीम ने राज बनकर उसके धोखा दिया। प्यार का नाटक कर उसने शारीरिक संबंध भी बनाए। जबरन धर्म परिवर्तन के बाद उसका निकाह करवाया गया। उसने कोर्ट में न्याय की गुहार लगाई है।

मामला कानपुर के बाबूपुरवा का है। पीड़ित छात्रा ने बताया कि उसका घर यशोदा नगर में है। उसके पिता ऑटो चलाते हैं। बाबूपुरवा में वह मामा के साथ रहती है। वह राज्य स्तरीय टेबल टेनिस खिलाड़ी है। साथ ही एनसीसी कैडेट भी है। करीब छह महीने पहले वह एनसीसी के टुअर पर गई थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात बस में वसीम नाम के एक शख्स से हुई थी। बातचीत के दौरान उसने नाम राज बताया। साथ ही छात्रा का मोबाइल नंबर ले लिया।

इस टुअर से आने के बाद राज ने छात्रा को फोन किया था। कुछ दिनों बाद दोनों मिलने लगे। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत बंद हो गई। इसके करीब तीन महीने बाद उसने छात्रा को दोबारा फोन किया। उसने छात्रा को बताया कि वह उससे प्यार करता है। उसने अपनी बहन के साथ छात्रा की बात भी कराई। इस दौरान दोनों में शारीरिक संबंध भी बने। 16 अगस्त को छात्रा कॉलेज गई थी। इसी दौरान वसीम उससे मिलने पहुंच गया। वह छात्रा को फुसलाकर अपने साथ ले गया और धर्म परिवर्तन करवा दिया, फिर उससे निकाह कर लिया।

छात्रा ने बताया कि आरोपी उसको ढकनापुरवा स्थित अपने घर ले गया। उसने परिवार से छात्रा की मुलाकात करवाई। इस दौरान उसे पता चला कि युवक उसकी बिरादरी का नहीं है। उसका असली नाम वसीम है। छात्रा ने वहा से भागने की कोशिश की, तो उन लोगों ने उसे बंधक बना लिया। उसे और उसके परिवार को जानसे मारने की धमकी दी। उनलोगों ने उसका जबरन धर्म परिवर्तन करवाया। इसके बाद 18 अगस्त को काजी से निकाह पढ़वाया गया। मेहर की रकम 5100 रुपए तय की गई। छात्रा ने बताया कि किसी तरह उसने अपने पिता को फोन कर उन्हें मामले की जानकारी दी थी। इस प्रकरण की जानकारी दी। पिता ने बाबूपुरवा थाना को इस मामले से अवगत कराया। पहले तो पुलिस सक्त्रिय नहीं हुई लेकिन बाद में ऊपर के अधिकारियों के आदेश पर 26 अगस्त को वसीम को धर दबोचा। वसीम के खिलाफ धारा 363, 366, 376 में मामला दर्ज किया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.