भाजपा को यूपी पुलिस पर कतई एतबार नहीं
लखनऊ। आगरा के फतेहपुर सीकरी में बिजली को लेकर प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ लाठीचार्ज उत्तर प्र
लखनऊ। लोकसभा उपचुनाव में भी कमल खिलाने को बेताब भाजपा को पुलिस पर कतई एतबार नहीं है। पार्टी को आशंका है कि सपा मतदान को प्रभावित कर सकती है। रविवार को आगरा आए केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्री कलराज मिश्र ने स्पष्ट कहा कि उपचुनाव में यदि केंद्र ने विशेष फोर्स नहीं भेजा तो सपा जनता को मर्जी से वोट भी नहीं डालने देगी।
आगरा में समारोह में शामिल होने से पूर्व श्रीमिश्र ने पत्रकारों से कहा कि भाजपा के बढ़ते वर्चस्व को देखकर सपा और कांग्रेस जैसे दल कुंठित हैं। सपा किसी भी तरह लोकसभा उपचुनाव में भाजपा को रोकने का असफल प्रयास करेगी, इसलिए चुनाव के दौरान विशेष पुलिस बल भेजना जरूरी है।
प्रदेश में धर्मातरण के बढ़ते प्रकरणों पर श्री मिश्र ने कहा कि कुछ दल तुष्टिकरण की राजनीति कर रहे हैं। भाजपा की नीति है तुष्टिकरण किसी का नहीं, लेकिन न्याय सभी को। उन्होंने कहा कि सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सकारात्मक काम किया है। हम मुद्रास्फीति को नियंत्रित करने में सफल हुए हैं। इसका लाभ 2017 के विधानसभा चुनाव में मिलेगा। यूपी में भाजपा की ओर से मुख्यमंत्री पद के दावेदारों के सवाल पर सिर्फ इतना कहा कि यह पार्टी फोरम द्वारा तय किया जाएगा।