एटा में अनशन पर बैठी एक महिला की बेअसर गुहार
लखनऊ। दबंगों की छेड़छाड़ और धमकी से तंग आकर एटा जिले के गाव कसेला की एक महिला मासूम ब
By Edited By: Published: Wed, 27 Aug 2014 12:51 PM (IST)Updated: Wed, 27 Aug 2014 12:51 PM (IST)
लखनऊ। दबंगों की छेड़छाड़ और धमकी से तंग आकर एटा जिले के गाव कसेला की एक महिला मासूम बच्चों और परिवार के साथ में अनशन पर बैठी है। जिला कलक्ट्रेट पर अनशन करते उसे पाच दिन बीत गए हैं। उसका स्वस्थ्य बिगड़ने लगा है। उसने बताया कि गाव के दबंग उसके साथ छेड़छाड़ करते हैं और उसकी जमीन हथियाने का प्रयास करते हैं। एक सप्ताह पूर्व घर में घुसकर दुराचार की कोशिश की थी। शिकायत करने पर पुलिस ने मामले को नजरअंदाज कर दिया। इसके बाद दबंगों ने पूरे परिवार को मारने की धमकी दे दी है। कुछ नहीं सूझा तो यहां के अफसरों से गुहार लगाई है लेकिन यहां भी कोई सुनने वाल नहीं है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें