शहादत के 18 साल बाद अंतिम विदाई देने उमड़ा सैलाब
लखनऊ। यह सम्मान देश के लिए मरने वालों के लिए ही हो सकता है। एक ओर गया प्रसाद अमर रहे जैसे ग
लखनऊ। यह सम्मान देश के लिए मरने वालों के लिए ही हो सकता है। एक ओर गया प्रसाद अमर रहे जैसे गगनभेदी नारे थे, तो दूसरी ओर लोगों की आखें आसुओं के सैलाब में डूबी थीं। इसके बावजूद सीना गर्व से चौड़ा था, गाव के लाल ने देश के लिए अपने प्राणों की आहुति दी थी। मैनपुरी जिले के गाव कुंडरिया के सैनिक गया प्रसाद का पार्थिव शरीर शहादत के 18 साल बाद गाव लौटा, तो लाड़ले की एक झलक पाने भीड़ उमड़ पड़ी। राजकीय सम्मान और हजारों लोगों के बीच शहीद का अंतिम संस्कार किया गया।
किशनी विकास खंड के गाव कुड़रिया निवासी गया प्रसाद सेना में सिपाही के पद पर तैनात थे। नौ दिसंबर 1996 को ऑपरेशन मेघदूत के दौरान सियाचिन में तैनाती थी। तभी स्नो स्कूटर फिसलने से ग्लेशियर की एक दरार में गिर गए। उन्हें खोजने का प्रयास किया गया लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। तेरह दिसंबर को सेना ने गया प्रसाद की शहादत की खबर परिजनों को भिजवाई। गया प्रसाद को आखिरी बार देखने की उम्मीद भी लगभग खत्म हो चुकी थी। स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले 14 अगस्त 2014 को अचानक खबर मिली कि गया प्रसाद का शव मिल गया है। बेटा सतीश शव लेने सियाचिन गया। बुधवार रात 11.10 बजे शहीद सैनिक का शव गाव कुड़रिया पहुंचा। सेना के जवान शव को लेकर गाव पहुंचे तो अंतिम दर्शन को भीड़ उमड़ पड़ी। आसपास के गावों के लोग भी जुटे। रात में ही ब्रिगेडियर सलीम आसिफ, राजपूत रेजीमेंट के कर्नल टीके शेखो, लेफ्टिनेंट रमन कुमार, विक्त्रम सिंह, दिनेश समेत करीब दो सैकड़ा सैनिकों की टुकड़ी गया प्रसाद के गाव पहुंची। तिरंगे में लिपटा गया प्रसाद का शव घर के बाहर लोगों के अंतिम दर्शन के लिए रखा गया। शहीद के दर्शन को नेताओं और ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। बदायूं सासद धमर्ेंद्र यादव, सपा के लोकसभा चुनाव प्रत्याशी तेज प्रताप यादव, पूर्व विधायक अशोक चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष शिवदत्त भदौरिया, सदर विधायक राजकुमार यादव, किशनी विधायक ब्रजेश कठेरिया आदि ने शहीद सैनिक को श्रद्धाजलि अर्पित की। इसके बाद सैनिकों ने शहीद की अर्थी को कंधा दिया और गाव के बाहर स्थित गया प्रसाद के खेत पर ले गए। यहा सेना के जवानों ने शहीद को गार्ड ऑफ आनर दिया। इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सुबह करीब 11 बजे गया प्रसाद की चिता को उनके पुत्र सतीश ने मुखाग्नि दी।