Move to Jagran APP

परमात्मा की गलती से बढ़ रही आबादी: मंत्री

लखनऊ। प्रदेश सरकार के एक मंत्री भगवत शरण गंगवार ने आज एक विवादित बयान में कहा कि प्रदेश

By Edited By: Published: Thu, 21 Aug 2014 06:16 PM (IST)Updated: Thu, 21 Aug 2014 06:16 PM (IST)
परमात्मा की गलती से बढ़ रही आबादी: मंत्री

लखनऊ। प्रदेश सरकार के एक मंत्री भगवत शरण गंगवार ने आज एक विवादित बयान में कहा कि प्रदेश की कानून-व्यवस्था चुस्त दुरुस्त है। परमात्मा की कृपा से आबादी बढ़ रही है। अधिक आबादी होने के साथ ही अपराध भी बढ़ रहे हैं। बड़ा प्रदेश होने के कारण यहा अपराध होते कम हैं लेकिन दिखते ज्यादा हैं। प्रदेश में आए दिन बढ़ते जा रहे हत्या, लूट और बलात्कार जैसे अपराधों पर मंत्री ने कहा कि परमात्मा की गलती से आबादी बढ़ रही है। इसके चलते अपराध भी बढ़ रहे हैं। इसमें सरकार का कोई दोष नहीं है। मंत्री भगवत शरण गंगवार आज कानपुर में थे। यहा के चिडिय़ाघर में एक बलात्कार की घटना के बाद पत्रकारों के इस घटना को लेकर सवाल उठे। इस मंत्री ने अलग अंदाज में सरकार को पाक-साफ करार दिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.