Move to Jagran APP

ढहाया कल्बे जवाद के भांजे का अवैध निर्माण

लखनऊ। कैबिनेट मंत्री आजम खां के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले शिया धर्म गुरु मौलाना कल्बे जवाद के भ

By Edited By: Published: Thu, 21 Aug 2014 02:45 PM (IST)Updated: Thu, 21 Aug 2014 02:45 PM (IST)
ढहाया कल्बे जवाद के भांजे का अवैध निर्माण

लखनऊ। कैबिनेट मंत्री आजम खां के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले शिया धर्म गुरु मौलाना कल्बे जवाद के भांजे के रेस्तरां के अवैध निर्माण को आज ढहा दिया गया। नगर विकास मंत्रालय आजम खां के पास है और नगर निगम लखनऊ के दल ने इस अवैध निर्माण को ढहा दिया।

loksabha election banner

लखनऊ के चाइना बाजार क्षेत्र में लखनऊ प्रेस क्लब के पास मौलाना कल्बे जवाद के भांजे शमीम शम्सी का एक रेस्तरां नौशीजां है। दिन में करीब डेढ़ बजे जेसीबी के साथ पहुंची नगर निगम की एक टीम ने इसके अवैध हिस्से को ढहा दिया। इसके मालिक शमीम शम्सी ने कहा कि सबको मालूम है कि यह कार्रवाई क्यों हुई है। बीते कई वर्ष से रेस्तरां चल रहा है लेकिन इससे पहले कभी किसी से आपत्ति नहीं की। न ही हमको नगर निगम से कोई नोटिस मिला।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.