Move to Jagran APP

धर्मपाल सिंह भाजपा विधानमंडल दल उपनेता

लखनऊ। भाजपा ने विधानमंडल दल में सतीश महाना की जगह धर्मपाल सिंह को उपनेता नियुक्त किया है। स

By Edited By: Published: Thu, 31 Jul 2014 07:07 PM (IST)Updated: Thu, 31 Jul 2014 07:07 PM (IST)
धर्मपाल सिंह भाजपा विधानमंडल दल उपनेता

लखनऊ। भाजपा ने विधानमंडल दल में सतीश महाना की जगह धर्मपाल सिंह को उपनेता नियुक्त किया है। सलिल विश्नोई और सुरेश राणा को भी तरक्की मिल गई है।

prime article banner

आज नवनिर्वाचित दल नेता सुरेश खन्ना ने विधानमंडलदल पदाधिकारियों की घोषणा में धर्मपाल सिंह को उपनेता घोषित किया। इससे पहले यह दायित्व सतीश महाना के पास था। सलिल विश्नोई और बावन सिंह विधानमंडल दल में मंत्री बनाए गए हैं। बदलाव के बावजूद राधामोहन दास अग्रवाल अपने ओहदे पर हैं। अग्रवाल मुख्य सचेतक बने रहेंगे परन्तु सचेतक पद पर भारतेंद्र की जगह सुरेश राणा को आसीन किया गया है। महिला कोटे से सीमा द्विवेदी सचेतक बनी हैं तथा एससी कोटा संतप्रकाश बेलदार को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया। कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी मनीष असीजा के पास रहेगी। विधानपरिषद में दल नेता हृदयनारायण दीक्षित की घोषणा में उप नेता यज्ञदत्त शर्मा और विनोद पांडेय की मुख्य सचेतक हैं। केदारनाथ सिंह को सचेतक नियुक्त किया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.