Move to Jagran APP

यूपी में सुरक्षित नहीं महिलाएं

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आधी आबादी जरा भी महफूज नहीं है। सूबे में शायद ही कोई ऐसा दिन हो जब

By Edited By: Published: Sat, 26 Jul 2014 03:58 PM (IST)Updated: Sat, 26 Jul 2014 03:58 PM (IST)
यूपी में सुरक्षित नहीं महिलाएं

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आधी आबादी जरा भी महफूज नहीं है। सूबे में शायद ही कोई ऐसा दिन हो जब महिला, किशोरी तथा बच्चियों के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम न दिया जाये। बस्ती में दुष्कर्मी ने सात वर्षीय बालिका से दुष्कर्म किया। इलाहाबाद में भी एक महिला से दुष्कर्म की बात सामने आई। शिकायतकर्ता महिला को पुलिस ने भगा दिया। फर्रुखाबाद में दुष्कर्म के प्रयास मं नव विवाहिता की हत्या कर दी गई। अमेठी में दबंगो ने मां बेटी की जमकर पिटाई की गई जिसमें बेटी की मौत हो गई।

loksabha election banner

बस्ती में सात वर्षीय एक बच्ची को गांव के ही एक युवक ने हवस का शिकार बनाया। घटना के समय बालिका अपने दस वर्षीय भाई के साथ घर में खेल रही थी। तभी गांव का युवक सुधाकर उसके घर पर पहुंचा और बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। घर में मौजूद जब दस वर्षीय भाई की नजर पड़ी तो वह शोर मचाने लगा। जिसके बाद भीड़ जुट गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

इलाहाबाद में महिला मजदूर के साथ दुराचार किया गया। पुलिस से शिकायत करने पहुंची पीड़िता को भगा दिया गया। बिलासपुर की महिला अपने परिवार के साथ इरादतगंज ईट भट्ठे पर मजदूरी करती है। इरादतगंज निवासी एक मजदूर ने उसके साथ दुराचार किया। विरोध करने पर उसे पीटा। पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। सुबह जब महिला शिकायत करने थाने पहुंची महिला को वापस विलासपुर जाने को कहकर भगा दिया गया।

फर्रुखाबाद में नव विवाहिता की दुष्कर्म के प्रयास में गला घोंटकर हत्या कर दी गई। शव संदिग्ध हालात में गांव से कुछ दूरी पर खेतों पर मिला। विवाहिता के कपड़े अस्तव्यस्त, गहने टूटे, शरीर पर चोटों के निशान और एक मोबाइल मिला है। उसका करीब डेढ़ माह पूर्व ही विवाह हुआ और वह मायके आई थी। पुलिस ने अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू की है।

--------------

युवती की पीटकर हत्या

अमेठी : पुरानी रंजिश को लेकर दबंगों ने युवती की पीट पीट कर हत्या कर दी। बचाने में उसकी मां को भी लहूलुहान कर दिया।

अमेठी के बेनीपुर गांव निवासी कमाल शाह व पड़ोसी निजामुद्दीन के बीच पुराना विवाद है। शुक्रवार शाम लगभग सात बजे निजामुद्दीन, कमालुद्दीन व इमामुद्दीन कमाल शाह के घर में घुस आए। घर में कमाल शाह की बीस वर्षीय पुत्री रूबिया व उसकी मां सायरा ही थी। उन लोगों ने युवती की पिटाई की जिससे उसकी मौत हो गई। मां सायरा गंभीर रूप से घायल हो गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.