मुख्यमंत्री के सचिव बने आमोद कुमार
लखनऊ : मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के परामर्शी आमोद कुमार की तैनाती अब सचिव पद पर की गई है। नि
लखनऊ : मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के परामर्शी आमोद कुमार की तैनाती अब सचिव पद पर की गई है। नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग ने बुधवार को 1995 बैच के आइएएस अधिकारी कुमार की नये पद पर तैनाती का आदेश जारी कर दिया है। अनिता सिंह के प्रमुख सचिव पद पर पदोन्नत होने के बाद से यह पद खाली था। अब मुख्यमंत्री सचिवालय में दो सचिव हो गए हैं।
उधर, दस वरिष्ठ पीसीएस अधिकारियों का भी मुख्यमंत्री ने तबादला कर दिया। जिन अधिकारियों का तबादला किया गया है उनमें अलीगढ़ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष पद पर श्रीराम को नई तैनाती दी गई है। अलीगढ़ विकास प्रधिकरण के मौजूदा उपाध्यक्ष जितेंद्र बहादुर सिंह प्रथम को प्रतीक्षारत सूची में डाल दिया गया है।
गाजीपुर के अपर जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार को माध्यमिक शिक्षा चयन आयोग का सचिव बनाया गया है। उर्मिला देवी सोनकर को हरदोई की उपसंचालक चकबंदी से बदलकर कानपुर मंडल का अपर आयुक्त बनाया गया है। मेरठ के अपर जिलाधिकारी जंग बहादुर यादव अब मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण के सचिव बनाए गए हैं। मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण के सचिव श्याम बहादुर सिंह को मुरादाबाद विकास प्राधिकरण का सचिव बनाया गया है। गाजियाबाद के अपर जिलाधिकारी चुनकू राम को मेरठ मंडल का अपर आयुक्त पद सौंपा गया है। फीरोजाबाद के नगर मजिस्ट्रेट उदय सिंह अब गाजियाबाद के अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) होंगे। आगरा की संयुक्त विकास आयुक्त निशा गोयल को गोरखपुर मंडल के अपर आयुक्त पद की जिम्मेदारी दी गई है। गोरखपुर के अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) गौरव वर्मा अब मेरठ के अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) होंगे।