उत्तम प्रदेश बनाने में योगदान
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने कहा कि उत्तम प्रदेश बनाने में सहयोग का वाद किया। र
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने कहा कि उत्तम प्रदेश बनाने में सहयोग का वाद किया। राज्यपाल पद की शपथ लेने के बाद पत्रकारों से बातचीत में नए राज्यपाल ने भरोसा दिलाया कि उनके द्वारा पांच साल में कोई भी ऐसा निर्णय नहीं होगा जिसे अनुचित कहा जा सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्यपाल का काम प्रशासनिक नहीं होता। यह काम चुने हुए जन प्रतिनिधियों का होता है। अलबत्ता उन्होंने कहा कि वह जानकारी के लिए जनसंपर्क करेंगे न कि दिखावे के लिए लेकिन जनसंपर्क की पद्धति क्या होगी यह आगे तय होगा। प्रदेश की कानून व्यवस्था के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि वह बिना जानकारी आरोप लगाने या आक्षेप करने में विश्वास नहीं करते।
राम नाईक ने कहा कि वह उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने में अपना योगदान देंगे और केंद्र तथा प्रदेश के बीच सेतु के रूप में कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि चांसलर के तौर पर वह विश्वविद्यालयों में शिक्षा का स्तर सुधारने पर जोर देंगे। मुम्बई में उत्तर भारतीयों पर होने वाले हमलों के बारे में पूछे गए एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि यह मामला जितना गम्भीर यहां से लगता है उतना गम्भीर है नहीं। राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ऐसा करती है लेकिन उसका समर्थन बहुत कम है लेकिन यह मानता हूं कि उनमें तोड़ फोड़ करने की शक्ति है। उन्होंने कहा कि भाषा और जाति के आधार पर विवाद खड़ा करने के दिन अब लद चुके हैं।