Move to Jagran APP

फैजाबाद गैंगवार मामले की पेशी पर छावनी में तब्दील रही कचहरी

लखनऊ। फैजाबाद गैंगवार के अभियुक्त जैनेंद्र शर्मा की पेशी पर पुलिस ने कचहरी को छावनी में तब्दील क

By Edited By: Published: Mon, 14 Jul 2014 07:33 PM (IST)Updated: Mon, 14 Jul 2014 07:33 PM (IST)
फैजाबाद गैंगवार मामले की पेशी पर छावनी में तब्दील रही कचहरी

लखनऊ। फैजाबाद गैंगवार के अभियुक्त जैनेंद्र शर्मा की पेशी पर पुलिस ने कचहरी को छावनी में तब्दील कर दिया। चप्पे-चप्पे पर नजर रखी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक केबी सिंह ने सुरक्षा कमान अपने हाथ में रखी। कचहरी के अंदर प्रवेश करने वाले प्रत्येक व्यक्ति की गहन तलाशी ली गई। खोजी कुत्ते भी संदिग्ध वस्तु की तलाश करते रहे।

loksabha election banner

जैनेंद्र शर्मा को वज्र वाहन में भारी पुलिस बल के बीच लाया गया था। उसके आसपास किसी को फटकने नहीं दिया गया। उसे मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर तलब किया गया था। कचहरी के सभी प्रवेश द्वारा पर भी भारी पुलिस बल लगाया गया था। यहां पर कुल 11 पुलिसकर्मी स्थाई तौर पर तैनात हैं। डीएंफएमडी (डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर) से प्रवेश के बाद भी अलग से हैंड सेट मेटल डिटेक्टर के लोगों की जांच की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के साथ पुलिस अमला कलेक्ट्रेट व दीवानी न्यायालय में घूम-घूम कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे।

पांचवे दिन अधिवक्ताओं की हड़ताल

फैजाबाद में अधिवक्ताओं की हड़ताल आज पांचवे दिन भी जारी रही। अधिवक्ताओं की मांग कचहरी की सुरक्षा व्यवस्था मानक के अनुसार करने की है। फैजाबाद बार एसोसिएशन ने कचहरी के प्रवेश द्वार पर केंद्रीय पुलिस बल तैनाती की मांग की गई है। इस पर विचार किया जा रहा है। इस बारे में बीते न्यायिक, प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों की संयुक्त बैठक में कचहरी की सुरक्षा व निगरानी पर व्यापक विचार विमर्श किया गया। फैजाबाद बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सूर्यभान वर्मा से भी वार्ता की गई। वर्मा का कहना है कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधिवक्ता पूरी तरह के प्रशासन व पुलिस का सहयोग कर रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.