मोदी ने बोले तीन सौ झूठ
लखनऊ (राज्य ब्यूरो)। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने भाजपा के प्रधानमंत्री पद के
लखनऊ (राज्य ब्यूरो)। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी द्वारा पिछले छह महीने में तीन सौ झूठ बोलने, इतिहास का ज्ञान नहीं होने और देश के साथ झूठ बोलने को लेकर जमकर हमला बोला।
दिग्विजय बुधवार को कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में पत्रकारों से रू-ब-रू थे। उन्होंने खुद की और कांग्रेस की गलती स्वीकारते हुए कहा कि मोदी द्वारा अपनी पत्नी जशोदा बेन की संपत्तिका खुलासा नामांकन पत्र में नहीं किए जाने को देश के साथ धोखा बताया। उन्होंने कहा कि वह इस मामले में चुनाव आयोग में शिकायत कर सकते थे लेकिन समय रहते इस बात पर पहल नहीं कर पाए।
उन्होंने मोदी पर गुजरात की जनता को 1.42 लाख करोड़ रुपये कर्जदार बनाने और विकास के झूठे दावे करने को लेकर तमाम आंकड़े प्रस्तुत किए। दिग्विजय ने कहा कि मोदी ने गुजरात जैसे छोटे राज्य की जनता को देश का तीसरा सबसे बड़ा कर्जदार बना दिया है। उन्होंने कहा कि यूपी और बंगाल के बाद गुजरात का प्रति व्यक्ति सबसे ज्यादा कर्ज तले मोदी की नीतियों की वजह से दबा है।
दिग्गी ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राजनाथ ने चतुराई से अटल बिहारी बाजपेयी के सभी नजदीकी और वरिष्ठ भाजपा नेताओं को किनारे लगा दिया या फिर पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया। भाजपा में व्यक्तिवाद को बढ़ावा देने पर भी हमला बोला।
एक सवाल के जवाब में पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा द्वारा मोदी के विरोध में तमाम आपत्तिजनक बयान दिए जाने पर वर्मा को महान बताते हुए कन्नीकाट गए।